1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पैसों को लेकर महिलाओं में भिड़ंत, पुलिस के सामने ही की मारपीट; वायरल हुआ वीडियो

पैसों को लेकर महिलाओं में भिड़ंत, पुलिस के सामने ही की मारपीट; वायरल हुआ वीडियो

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Apr 16, 2026 11:16 pm IST,  Updated : Apr 16, 2026 11:16 pm IST

Muzaffarnagar Women Clash: मुजफ्फनगर में बीच सड़क पर पुलिस के सामने महिलाओं ने आपस में मारपीट की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Muzaffarnagar Women Fight- India TV Hindi
मुजफ्फनगर की महिलाओं में मारपीट हुई है। Image Source : REPORTERS INPUT

मुजफ्फरनगर: यूपी में मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर में महिलाओं की मासिक कमेटी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पैसों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जहां महिला सदस्यों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कमेटी निकलने को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, गांव की कुछ महिलाओं ने आपसी सहयोग से मासिक कमेटी डाली थी। जब एक महिला की कमेटी निकली तो अन्य महिलाओं ने उसपर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई।

पुलिस के सामने भिड़ीं महिलाएं

हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर जमकर मारपीट की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब तेजी से फैल रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन इस घटना ने महिला समूहों में आपसी विश्वास पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

फुगाना के सीओ जितेंद्र सिंह नागर ने कहा कि आज सोशल मीडिया पर थाना तितावी की बघरा चौकी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ महिलाओं के द्वारा पुलिस की मौजूदगी में आपस में मारपीट की जा रही है। इस संबंध में एक पक्ष की महिला के द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई। इस सूचना पर पीआरवी और थाना तितावी की बघरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों लोगों को चौकी पर लाया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि पीछे से दोनों पक्षों की महिलाएं भी चौकी पर आईं और उनके बीच कुछ विवाद हुआ, जिसमें मारपीट हुई। इसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो के आधार पर और लोगों को भी चिन्हित किया जाएगा और जो भी नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई होगी वह सभी के विरुद्ध की जाएगी।

(इनपुट- योगेश त्यागी)

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी X हैंडल्स, WhatsApp ग्रुप और मजदूर हिंसा के मास्टरमाइंड के जाल का पर्दाफाश, पढ़ें गौतम बुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के बड़े खुलासे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।