उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना मीरापुर थाना क्षेत्र के मुझेड़ा गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि फरमान (24) नाम का युवक सोमवार रात अपनी टायर पंक्चर की दुकान में सो रहा था, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
जानसठ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) यतेंद्र सिंह नागर ने पत्रकारों को बताया कि फरमान का शव उसकी दुकान के बाहर मिला और उसके शरीर पर गोली लगने के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों का पता लगाया जा सके।
छत से गिरकर छात्रा की मौत
एक अन्य खबर में, यूपी के नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के इलाहाबास गांव में सोमवार की रात 17 साल की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि इलाहाबास गांव की रहने वाली आरुषि (17) सोमवार रात अपने घर की छत पर थी। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरुषि एक स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। इस घटना से उसके परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें-
जम्मू-कश्मीर के डोडा में इंटरनेट सेवा बहाल, हिंसक प्रदर्शन के बाद हुआ था बंद
संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत, अपने घर की छत से गिरी; जांच जारी