1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदायूं में मामी को लेकर फरार हुआ भांजा, गहने और पैसे भी हुए गायब, पुलिस ने दर्ज किया केस

बदायूं में मामी को लेकर फरार हुआ भांजा, गहने और पैसे भी हुए गायब, पुलिस ने दर्ज किया केस

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jun 14, 2025 09:19 pm IST,  Updated : Jun 14, 2025 09:19 pm IST

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक चौंकाने वाला मामला देखने को मिला है। यहां एक भांजा अपनी ही मामी को लेकर फरार हो गया है। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि महिला घर से ये बोलकर निकली थी कि वह दवा लेने जा रही है।

Nephew absconded with his aunt in badaun jewelry and money also went missing UP police registered a - India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र में अजीब मामला देखने को मिला है। दरअसल यहां कथित तौर पर एक युवक अपनी मामी को लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने शनिवार को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला के पति की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता गुलबहार ने आरोप लगाया है कि उसका भांजा अफजाल, उसकी पत्नी और अपनी मामी खुशनुमा को ही लेकर फरार हो गया है। महिला कथित तौर पर अपने साथ 30,000 रुपये नकद और गहने भी ले गई है। 

मामी को लेकर फरार हुआ भांजा

पुलिस के मुताबिक गुलबहार अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दिल्ली में मजदूरी करता है, उसे गांव लौटने पर स्थिति का पता चला। खुशनुमा 10 जून की सुबह यह कहकर घर से निकली थी कि वह दवा लेने बिसौली जा रही है। हालांकि, वह वापस नहीं लौटी। पुलिस के अनुसार जब गुलबहार ने उसे फोन करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद था। शक होने पर वह सीधे दिल्ली से अपने गांव पहुंचा, जहां उसने पाया कि उसकी पत्नी खुशनुमा उसके भांजे अफजल के साथ फरार हो गई है। उघैती थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कमलेश शर्मा ने पुष्टि की कि महिला के पति की ओर से शिकायत मिली है और पुलिस अफजल एवं खुशनुमा की सक्रियता से तलाश कर रही है। 

65 वर्षीय महिला का रेप

बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। यहां एक 65 साल की महिला के साथ रेप की घटना हुई। रेप का आरोप महिला के पड़ोसी पर लगा है। आरोप है कि पड़ोसी ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से रेप किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने 65 वर्षीय महिला से उसके घर में कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के बेटे ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे उसकी मां अपने कमरे में सो रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ बलात्कार किया।

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।