1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा प्राधिकरण का बड़ा बुल्डोजर एक्शन, 40,000 वर्ग मीटर में बने अवैध निर्माण को किया ध्वस्त, खाली कराई जमीन

नोएडा प्राधिकरण का बड़ा बुल्डोजर एक्शन, 40,000 वर्ग मीटर में बने अवैध निर्माण को किया ध्वस्त, खाली कराई जमीन

 Reported By: Sanjay Sah, Edited By: Avinash Rai
 Published : Jun 13, 2025 03:39 pm IST,  Updated : Jun 13, 2025 03:55 pm IST

उत्तर प्रदेश में नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा बुल्डोजर एक्शन लिया है। दरअसल डूब क्षेत्र में 40,000 वर्ग मीटर में बने अवैध निर्माण को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। इस जमीन की कीमत 6 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Noida Authoritys big bulldozer action demolished illegal construction built on 40000 square meters v- India TV Hindi
नोएडा प्राधिकरण का बड़ा बुल्डोजर एक्शन Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के नोएडा में इस बार बुल्डोजर का एक्शन देखने को मिला है। दरअसल नोएडा के डूब क्षेत्र में 40,000 वर्ग मीटर पर बने अवैध निर्माण को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया गया है। इस तरह 6 करोड़ की भूमि को प्रशासन ने खाली कर दिया है। यह एक्शन हिंडन के डूब क्षेत्र में लिया गया, जहां अवैध निर्माण किया गया था। नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। सेक्टर 150 स्थित यमुनी नदी के डूब क्षेत्र के ग्राम शफीपुर में लगभग 40,000 वर्ग मीटर जमीन पर बने अवैध निर्माणों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। यह भूमि लगभग 6 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। 

नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर एक्शन

नोएडा प्राधिकरण ने इस बुल्डोजर एक्शन को लेकर कंफर्म किया कि नोएडा में किसी भी प्रकार का अनधिकृत निर्माण नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में भी इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ कई बार अभियान चलाए जा चुके हैं। बता दें कि इससे पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम सुनपुरा में अधिसूचित एरिया पर बने अतिक्रमण को ध्वस्त किया। प्राधिकरण ने बुल्डोजर एक्शन के जरिए करीब 20 हजार वर्ग मीटर जमीन को खाली कराया। जानकारी के मुताबिक, कॉलोनाइजर इस जमीन पर अवैध निर्माण करने की कोशिश कर रहे थे।

ग्रेटर नोएडा में भी लिया गया था ऐसा एक्शन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने इसे लेकर कहा कि कॉलोनाइजर ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया के सुनपुरा गांव में लगभग 20 हजार वर्ग मीटर में अवैध कॉलोनियों को बनाने की कोशिश कर रहे थे। इसके लिए बिना नक्शा पास कराए ही अवैध निर्माण किया जा रहा था। बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण पर रोक लगाने को लेकर प्राधिकरण द्वारा कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है। हालांकि कॉलोनाइजर चोरी-छिपे यहां अवैध निर्माण करा रहे थे। बता दें कि प्राधिकरण की टीम ने 6 जेसीबी और 5 डंपर की मदद से तीन घंटे तक अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की और जमीन को खाली कराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।