1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा के GIP मॉल में बड़ा हादसा, वॉटर पार्क में दिल्ली के युवक की संदिग्ध मौत; पैर और कमर पर चोट के निशान

नोएडा के GIP मॉल में बड़ा हादसा, वॉटर पार्क में दिल्ली के युवक की संदिग्ध मौत; पैर और कमर पर चोट के निशान

 Published : Apr 08, 2024 06:41 am IST,  Updated : Apr 08, 2024 06:41 am IST

नोएडा के जीआईपी मॉल स्थित वर्ल्डस ऑफ वंडर वाटर पार्क में दोस्तो संग घूमने आए 25 साल के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके पैर और कमर में चोट के निशान मिले हैं।

noida GIP Mall 25 year old youth died in water park- India TV Hindi
मृतक धनंजय माहेश्वरी की फाइल फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

दिल्ली से सटे नोएडा के एक वॉटर पार्क में रविवार को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी मॉल के वॉटर पार्क की है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि दिल्ली के आदर्श नगर निवासी 25 वर्षीय धनंजय माहेश्वरी अपने दोस्त अंशुल गुप्ता, राघव गुप्ता, सागर गुप्ता और पीयूष लांबा के साथ यहां पहुंचे थे।

कैसे हुई धनंजय की मौत?

दोपहर करीब 12:30 बजे वाटर पार्क में पहुंचने के बाद धनंजय व उसके साथी कॉस्टयूम और लाकर लेने के बाद सीधे स्लाइडिंग पर पहुंचे थे। जैसे ही धनंजय ‘स्लाइडिंग’ करके नीचे आया, उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी जिसके बाद वहां के मैनेजमेंट ने उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम परिजनों ने आरोप लगाया कि धनंजय के पैर और कमर पर चोट के निशान थे। इस मामले में अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

रविवार दोपहर बाद जब यह घटना हुई तब वहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इस घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई और कई लोग वाटर पार्क से वापस चले गए। वहीं, नोएडा कमिश्नरेट की मीडिया सेल के मुताबिक धनंजय माहेश्वरी की मौत डूबने से नहीं हुई है। परिजनों की उपस्थिति में पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। (भाषा)

यह भी पढ़ें-

बदमाशों ने युवक पर डाला खौलता हुआ तेल, दो झुलसे; हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा

मौत का देखें Live Video, बीड़ी की चिंगारी से दुकान में लगी आग, सिलेंडर में हुआ विस्फोट; 1 की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।