1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. INDIA TV-CNX Opinion Poll: बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर और गाजियाबाद... पश्चिमी UP की इन सीटों पर किसे मिलेगी जीत?

INDIA TV-CNX Opinion Poll: बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर और गाजियाबाद... पश्चिमी UP की इन सीटों पर किसे मिलेगी जीत?

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Feb 27, 2024 08:07 pm IST,  Updated : Feb 27, 2024 08:07 pm IST

लोकसभा चुनाव पर INDIA TV-CNX का ओपिनियन पोल सामने आया है। इस पोल को एक लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों के बीच कराया गया है। इस स्टोरी में हम पश्चिमी यूपी की 8 सीटों के बारे में जानेंगे।

पीएम मोदी, राहुल गांधी,...- India TV Hindi
पीएम मोदी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मायावती Image Source : FILE PHOTO

यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों का हाल जानने के लिए इंडिया टीवी-CNX ने ओपिनियन पोल किया है। ये ओपिनियन पोल एक लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों के बीच कराया गया है। यहां हम पश्चिमी यूपी की 8 सीटों के बारे में जानेंगे।

ओपिनियन पोल में किसे कितनी सीटें?

ओपिनियन पोल के मुताबिक, पश्चिमी यूपी की 8 सीटों पर भी INDI अलायंस बेदम नजर आ रहा है। बीजेपी गठबंधन यहां सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर (SC) और गौतमबुद्धनगर की सीटों पर भी जीत दर्ज करता दिख रहा है।

पश्चिमी यूपी की 8 सीटों का गणित-

  1. सहारनपुर - बसपा के पास (मुस्लिम वोट का डॉमिनेंस)
  2. कैराना - बीजेपी के पास (मुस्लिम और जाट वोट बहुल)
  3. मुजफ्फरनगर - मुस्लिम और दलित बहुल सीट
  4. मेरठ - यह वेस्टर्न यूपी की हाई प्रोफाइल सीट है। मुस्लिम और जाट कॉम्बिनेशन है। यहा 2019 में बीजेपी जीती थी लेकिन कांटे की टक्कर हुई थी। राजेंद्र अग्रवाल और हाजी महमूद याकूब के बीच केवल 5000 वोटों से फैसला हुआ था।
  5. बागपत - RLD को मिल सकती है।
  6. गाजियाबाद- दिल्ली से सटी बीजेपी के लिए सेफ सीट है और वीके सिंह यहां से सांसद हैं।
  7. बुलंदशहर (SC)- बीजेपी के पास है। 2019 में 60% वोट लेकर बीजेपी जीती थी।
  8. गौतम बुद्ध नगर- यह सीट बीजेपी के पास है। महेश शर्मा यहां से सांसद हैं।

क्या है पूर्वांचल की 29 सीटों का गणित?

ओपिनियन पोल के मुताबिक, पूर्वांचल की 29 सीटों में NDA को 28 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं INDI गठबंधन को महज एक सीट मिलती दिख रही है। अन्य के लिए कोई गुंजाइश नहीं दिखाई दे रही है। आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी जीत सकती है। वहीं मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज में अपना दल जीत सकता है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।