1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश में इस तारीख से शुरू होगी 'धान की खरीद', जानें क्या होगी कीमत

उत्तर प्रदेश में इस तारीख से शुरू होगी 'धान की खरीद', जानें क्या होगी कीमत

 Published : Sep 30, 2024 06:37 pm IST,  Updated : Sep 30, 2024 08:26 pm IST

उत्तर प्रदेश में धान की खरीद शुरू होने वाली है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा यूपी के विभिन्न जिलों में 4 हजार क्रय केन्द्र तैयार करवाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में धान की खरीद जल्द होगी। (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में धान की खरीद जल्द होगी। (सांकेतिक फोटो) Image Source : PEXELS/PTI

उत्तर प्रदेश में धान के फसल की खरीद कल मंगलवार यानी 1 अक्तूबर से शुरू कर दी जाएगी। यूपी सरकार की ओर से सोमवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि मंगलवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लखनऊ संभाग के विभिन्न जिलों में धान की खरीद शुरू हो जाएगी। धान की खरीद की प्रकिया 31 जनवरी तक चलेगी।

4 हजार क्रय केन्द्र तैयार

उत्तर प्रदेश में धान की खरीद के लिए 4 हजार क्रय केन्द्र तैयार करवाए गए हैं। खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, धान खरीद के लिए 1 सितंबर की तारीख से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया था। अब तक कुल 32 हजार किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन पूरा किया है।

कहां कब होगी खरीद?

यूपी सरकार के संबंधित विभाग की ओर से बताया गया है कि पश्चिमी यूपी में 1 अक्तूबर की तारीख से मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, अलीगढ़, झांसी संभाग के विभिन्न जिलों में धान की खरीद होगी। लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर जनपद में भी इसी दौरान खरीद की जाएगी। इधर अलग-अलग तारीखों पर खरीद होगी। हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर में एक अक्टूबर और लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ एक नवंबर को खरीद शुरू होगी। 

क्या होगी खरीद की कीमत?

यूपी सरकार की ओर से धान खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP 2300 रुपये और ए ग्रेड के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2320 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। वहीं, किसानों को धान की उतराई, छनाई व सफाई के एवज में 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रतिपूर्ति की जाएगी।

कितनी होगी धान की फसल?

यूपी सरकार के कृषि विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य में साल 2024-25 के लिए 61.24 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल लगाई गई है। राज्य में लगभग 43.36 क्विंटल प्रति हेक्टेयर और कुल उत्पादन 265.54 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- मैनपुरी के सरकारी अस्पताल की नर्स ने मांगा नेग, नहीं दिया तो 40 मिनट बाद लौटाया बच्चा, मौत के बाद डिप्टी CM ने लिया एक्शन

जहरीले इंजेक्शन नहीं, दम घुटने से हुई SRN के डॉक्टर कार्तिकेय की मौत; 3 डॉक्टरों के खिलाफ FIR

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।