1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दरोगा ने ढाबे पर युवक को तड़ातड़ मारे थप्पड़, वीडियो वायरल होने पर एसपी ने लिया ये एक्शन

दरोगा ने ढाबे पर युवक को तड़ातड़ मारे थप्पड़, वीडियो वायरल होने पर एसपी ने लिया ये एक्शन

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Apr 02, 2026 05:39 pm IST,  Updated : Apr 02, 2026 05:39 pm IST

UP Daroga Viral Video: पीलीभीत में दरोगा ने एक युवक को बिना वजह थप्पड़ मार दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में एसपी ने दरोगा पर एक्शन लिया है।

Pilibhit Cop Slap Video- India TV Hindi
पीलीभीत में दरोगा ने युवक को थप्पड़ मारे हैं। Image Source : REPORTERS INPUT

Pilibhit Police Slap Video: यूपी के पीलीभीत में हुए थप्पड़कांड में दरोगा जी पर एक्शन हो गया है। दरअसल, पीलीभीत में असम चौकी इंचार्ज SI रविंद्र बालियान पर हाईवे पर बने होटल-ढाबों पर उत्पात मचाने का आरोप लगा है। दरोगा रविंद्र बालियान का एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चौकी इंचार्ज गंदी-गंदी गालियां देते नजर आ रहे हैं और युवक को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं।

ढाबा बंद करवाने के लिए दरोगा ने कहे अपशब्द

इस मामले के तूल पकड़ते देख एसपी सुकिर्ती माधव ने एक्शन लिया और चौकी इंचार्ज रविंद्र बालियान को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, देर रात चौकी इंचार्ज रूपपुर कृपा गांव में बने एक ढाबे पर पहुंचे थे। वहां वे ढाबा बंद कराने को लेकर अपशब्द कहने लगे जब वहां बैठकर कई लोग खाना खा रहे थे।

दरोगा ने बिना वजह युवक को जड़े थप्पड़

इसी दौरान, आटा चक्की मालिक कांशीराम अपने आटे के पैसे लेने ढाबे पर आए थे। यहां तमाशा देखकर वह वीडियो बनाने लगे। तभी दरोगा ने कांशीराम को गालियां देते हुए उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। बाद में दरोगा, ढाबा संचालक पर भी दबाव बनाने लगे कि वह कांशीराम के विरोध में वह बयान दे दें। वह कह दें कि कांशीराम उत्पात मचा रहा था।

वीडियो डिलीट करने का भी बनाया दबाव

फिर देर रात चौकी इंचार्ज रविंद्र बालियान, कांशीराम के दरवाजे पर भी पहुंच गए और वीडियो डिलीट करने के लिए दबाब बनाने लगे। इस पर कांशीराम छत से नीचे ही नहीं उतरे और उन्होंने इस करतूत का भी वीडियो बना लिया। फिर एसपी ने रविंद्र बालियान को फौरन सस्पेंड कर दिया। वे मामले की जांच करवा रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

इस मामले पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक सूचना मिली है, जिसमें असम चौकी इंचार्ज SIR रविंद्र बालियान के पब्लिक के साथ दुव्यवहार का मामला सामने आया है। जांच में प्रथम दृष्टया ये आरोप सही पाया गया है, जिसमें एसपी की तरफ से तत्काल कार्रवाई करते हुए SI रविंद्र बालियान को निलंबित कर दिया गया है।

(इनपुट- कुलदीप कल्प)

ये भी पढ़ें- VIDEO: मथुरा में भीषण अग्निकांड, धू-धू कर जला ट्रक; करीब 30 मीटर तक उठीं आग की लपटें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।