1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लड़की के चक्कर में कर दी दोस्त की हत्या, कुल्हाड़ी से काटकर किया मर्डर; 24 घंटे में गिरफ्तार

लड़की के चक्कर में कर दी दोस्त की हत्या, कुल्हाड़ी से काटकर किया मर्डर; 24 घंटे में गिरफ्तार

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Apr 03, 2026 05:03 pm IST,  Updated : Apr 03, 2026 05:03 pm IST

मैनपुरी में पुलिस ने एक युवक को अपने ही दोस्त की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लड़की के चक्कर में युवक की हत्या कर दी। दोनों युवक एक ही लड़की से बात करते थे।

दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार। - India TV Hindi
दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार। Image Source : REPORTER INPUT

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हत्या की एक घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। यहां एक दोस्त ही दोस्त का हत्यारा निकला। आरोपी ने युवक की हत्या लड़की के चक्कर में की थी। जानकारी के मुताबिक एक ही लड़की से दोनों की बात होती थी, जो आरोपी को पसंद नहीं था। इसी क्रम में आरोपी ने अपने दोस्त से विवाद किया और इसके बाद कुल्हाड़ी से हमला करके उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। 

24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

दरअसल, मैनपुरी पुलिस ने हत्या की एक घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा किया। वहीं हत्या के इस खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक कुल्हाड़ी से काटकर शख्स की हत्या करने वाला आरोपी कोई दूर का व्यक्ति नहीं बल्कि मृतक का दोस्त ही था। जानकारी के मुताबिक मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र में एक तारीख की रात पुलिस को किसी युवक की हत्या होने की सूचना मिली थी। युवक का शव गांव से कुछ दूर मिला, जिसपर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था। हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

युवती से दोस्ती बनी हत्या की वजह 

इसके बाद पुलिस की टीम इस हत्या का खुलासा करने में जुट गई। पुलिस ने महज 24 घंटे के आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया, जिसकी पहचान नमन के रूप में हुई और वह मृतक का ही दोस्त था। पुलिस के मुताबिक नमन ने अपने दोस्त अलोक शाक्य की हत्या इसलिए की थी, क्योंकि एक युवती से दोनों की दोस्ती थी। अलोक शाक्य उस युवती से बात करता था, जो नमन को पसंद नहीं था। इस बात को लेकर दोनों दोस्तों में कहासुनी हुई और मारपीट हुई। इसके बाद अलोक शाक्य पर नमन ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। (इनपुट- सलमान मंसूरी)

यह भी पढ़ें-

अजित पवार के निधन के बाद NCP में क्यों मचा है घमासान? यहां समझें पूरी राजनीति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।