1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Tamilnadu Assembly Election 2026: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, देखें 27 उम्मीदवारों के नाम

Tamilnadu Assembly Election 2026: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, देखें 27 उम्मीदवारों के नाम

 Reported By: Vijai Laxmi Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 03, 2026 03:44 pm IST,  Updated : Apr 03, 2026 05:10 pm IST

कांग्रेस पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की इस लिस्ट में 27 उम्मीदवारों के नाम हैं।

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट। - India TV Hindi
कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट। Image Source : PTI/FILE

चेन्नई: चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में यहां पर राजनीतिक गलियारे में हलचल काफी तेज हो गई है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने आज अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। कांग्रेस की इस लिस्ट में 27 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। बता दें कि कांग्रेस की लिस्ट जारी होने से ठीक पहले बीजेपी ने भी अपने 27 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। इस बार तमिलनाडु के चुनाव में कड़ा मुकाबला रहने वाला है। यहां स्थानीय दलों के साथ ही बीजेपी और कांग्रेस भी अपना दम दिखाने की कोशिश कर रही हैं। 

कांग्रेस की लिस्ट में प्रमुख उम्मीदवार

कांग्रेस पार्टी की इस लिस्ट की बात करें तो इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सेल्वापेरुन्थागई को श्रीपेरंबदूर सीट से मैदान में उतारा गया है। सेल्वापेरुन्थागई ने पिछला चुनाव भी श्रीपेरुम्बुदूर से ही लड़ा था, जिसमें उन्होंने ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के उम्मीदवार के पलानी को लगभग 11,000 वोटों के अंतर से हराया था। वहीं पोन्नेरी विधानसभा सीट से विधायक और वरिष्ठ नेता दुरई चंद्रशेखर को कांग्रेस पार्टी ने फिर से मैदान में उतारा है। इसके अलावा, कांग्रेस ने कृष्णागिरी विधानसभा सीट से डॉ. ए चेल्ला कुमार, वेलाचेरी से जेएमएच आसन मौलाना, शोलिंगुर से एएम मुनिराथिनम और उथंगराई से आर कुप्पू सामी को मैदान में उतारा है।

लिस्ट में इन प्रत्याशियों के भी नाम

इसके अलावा अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो इस लिस्ट में ईरोड (ईस्ट) सीट से गोपीनाथ पलानीयप्पान को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। वहीं सिंगानल्लूर सीट से वी श्रीनिथि नायडू और कुड्डालोर विधानसभा सीट से ए एस चंद्रशेखरन को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा करैयकुडी विधानसभा सीट से कांग्रेस ने एस मांगुडी को टिकट दिया है। वहीं शिवकाशी विधानसभा सीट से गणेशन अशोकन को जबकि अम्बासमुद्रन से वी पी दुरई को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने विलावनकोड विधानसभा सीट से टीटी प्रवीण को इस बार मैदान में उतारा है। 

कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट।
Image Source : REPORTER INPUTकांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट।

डीएमके-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग

बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (SPA) का हिस्सा है, जिसका नेतृत्व द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) कर रही है। सीट-बंटवारे के तहत, DMK को बड़ी हिस्सेदारी दी गई है और वह 164 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। डीएमके ने पहले ही अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा डीएमके की प्रमुख सहयोगी कांग्रेस को 28 सीटें दी गई हैं। वहीं प्रेमलता विजयकांत के नेतृत्व वाली देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (DMDK) को 10 सीटें और थोल थिरुमावलवन के नेतृत्व वाली विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK) को 8 सीटें दी गई हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) पांच-पांच सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि वाइको की मरुमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) चार सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) और मनिथानेया मक्कल काची (MMK) को दो-दो सीटें दी गई हैं। वहीं मनिथानेया जनानायगा काची (MJK) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) को एक-एक सीट दी गई। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

यह भी पढ़ें-

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, यहां देखें किसे कहां से मिला टिकट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत