1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: प्रतापगढ़ में रास्ते के विवाद को लेकर हिंसक झड़प, 6 जिला अस्पताल में भर्ती, 4 की हालत नाजुक

Video: प्रतापगढ़ में रास्ते के विवाद को लेकर हिंसक झड़प, 6 जिला अस्पताल में भर्ती, 4 की हालत नाजुक

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Aug 24, 2025 09:22 am IST,  Updated : Aug 24, 2025 09:22 am IST

वीडियो में दो युवक एक बुजुर्ग व्यक्ति को लाठी से पीटते नजर आ रहे हैं। अस्पताल का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डॉक्टर बुजुर्ग के सिर पर लगे घाव साफ कर रहे हैं और उनका इलाज कर रहे हैं।

Clash- India TV Hindi
बुजुर्ग से मारपीट करते दबंग Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो युवक एक बुजुर्ग व्यक्ति को लाठियों से पीटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के चलते दबंगो ने महिलाओं को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मारपीट के दौरान 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों में 4 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

मामला लीलापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर कैलहा गांव का है। यहां रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दबंगों द्वारा महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित करण कोरी का आरोप है कि वह सीमेंट लेकर घर में प्लास्टर के लिए जा रहा था, तभी पड़ोसी दबंगो ने लाठी, डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया।

बुजुर्ग पर जानलेवा हमला

पीड़ित करण ने बताया कि आरोपी बड़ी संख्या में थे। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसके भाई को भी जमकर पीटा। आरोपियों ने करण के बुजुर्ग पिता को जमीन पर गिराकर लाठियों से पीटा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसी दौरान सिर में लाठियां लगने से करण के पिता को गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस मामले में फिलहाल पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

(प्रतापगढ़ से बृजेश मिश्र की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

ग्रेटर नोएडा दहेज कांड की बर्बरता: बेटे के सामने मां को जलाया, मौसी को बेहोश होने तक पीटा, मासूम बयां कर रहा दर्द

यूपी: सीतापुर में लव जिहाद, मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर हिंदू लड़की से लव मैरिज की, फिर करा दिया धर्म परिवर्तन

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।