सीतापुर: यूपी के सीतापुर से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती से दोस्ती की, फिर उससे नजदीकियां बढ़ाते हुए लव मैरिज की। इसके बाद जब युवती की मां की मौत हो गई तो मुस्लिम युवक ने युवती के साथ जबरन निकाह किया और उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया।
Related Stories
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला रामकोट थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी का है। मुस्लिम युवक, झांकियों में राम-सीता व शिव-पार्वती का किरदार किया करता था। इसी दौरान उसने युवती से नजदीकियां बढ़ाते हुए उसके साथ प्रेम विवाह किया। युवती की मां की मौत हो जाने के बाद राज नाम के मुस्लिम युवक ने युवती के साथ जबरन निकाह किया और उसका धर्म परिवर्तन करा दिया।
युवती जब धर्म परिवर्तन का विरोध करने लगी तो मुस्लिम युवक उसे प्रताड़ित करने लगा। युवती ने पूरे मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की लेकिन युवती को बात को अनदेखा करके उसे चौकी से भगा दिया गया। इसके बाद पीड़ित युवती ने हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिन्दू से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
मुस्लिम युवक का असली नाम आफताब अंसारी है। उसने राज नाम रखकर लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और अपना धर्म छिपाते हुए लड़की से शादी कर ली। इस दौरान युवक ने हिंदू रीति रिवाज से लड़की के साथ सात फेरे लिए।
शादी के कुछ दिनों बाद युवती की मां की मौत हो गई। मां की मौत के बाद युवती बिल्कुल टूट गई और अलग- थलग पड़ गई। इसी का फायदा उठाकर आफताब अंसारी उर्फ राज ने हिंदू युवती के साथ निकाह कर लिया और लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया।
जब युवती को राज की हकीकत पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जब युवती ने जबरन निकाह कराए जाने का विरोध किया तो आफताब अंसारी उसे प्रताड़ित करने लगा। पीड़ित हिन्दू युवती का आरोप है कि विरोध करने पर आफताब अंसारी उसे कमरे में बंद कर देता था और मारता-पीटता था। इतना ही नहीं, युवक दूसरी जगह शादी करने की भी धमकी देता था।
आरोपी मुस्लिम युवक गिरफ्तार
पीड़ित युवती का आरोप है कि आफताब अंसारी के घर वाले लगातार उस पर नजर रखते थे, लेकिन इसी बीच पीड़ित युवती मौका पाकर काशीराम कॉलोनी की पुलिस चौकी पहुंची और पुलिस से पूरे मामले को लेकर शिकायत की। लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी और उसे चौकी से भगा दिया। इसके बाद पीड़ित युवती ने किसी तरह राष्ट्रीय हिंदू शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू से संपर्क किया और अपनी पूरी दास्तान सुनाई।
इसके बाद विकास हिंदू युवती को लेकर रामकोट थाना पहुंचे और आरोपी पति के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिलवाया। पुलिस ने पूरे मामले को लेकर आरोपी पति आफताब अंसारी उर्फ राज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। (इनपुट: मोहित मिश्रा)