1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज के थाने में दलित युवक को पीटने का आरोप, दरोगा पर मामला दर्ज

प्रयागराज के थाने में दलित युवक को पीटने का आरोप, दरोगा पर मामला दर्ज

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 26, 2023 06:58 am IST,  Updated : Sep 26, 2023 06:58 am IST

उत्तर प्रदेश में एक युवक को पीटने का मामला सामने आया है। मामला प्रयागराज का है। यहां एक थाने में दलित युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया। दरोग पर युवक को पीटने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दलित समुदायक के युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। सोरांव थाना के दरोगा सुनील कुमार पर युवक को पीटने का आरोप लगा है। इसे लेकर सुनील कुमार के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शैलेंद्र परिहार ने बताया कि 19 सितंबर को रमा शंकर त्रिपाठी नाम के एक शख्स ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच उप निरीक्षक सुनील कुमार कर रहे थे। 

युवक की तबीयत बिगड़ गई

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शैलेंद्र परिहार ने बताया कि जांच के दौरान सीडीआर (कॉल डिटेल रिपोर्ट) निकालने के बाद जांच अधिकारी ने मामले में धर्मेंद्र कुमार नाम के युवक को थाने में पूछताछ के लिए पिछले शनिवार को अपराह्न 12 बजे बुलाया था और शाम 7:00 बजे उसे छोड़ दिया गया था। परिहार ने बताया कि अगले दिन यानी रविवार को धर्मेंद्र की तबीयत खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

ग्रामीणों ने चार घंटे तक चक्का जाम किया 

उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र के परिजनों ने मांग की थी कि उसका मेडिकल जांच कराया जाए और दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। इससे पहले ग्रामीणों ने आरोपी दरोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर चार घंटे तक चक्का जाम किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों के समझाने पर प्रदर्शन खत्म कर दिया। 

- PTI इनपुट के साथ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।