1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज: अतीक अहमद के गुर्गे फहद को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत से साफ इंकार, जानें पूरा मामला

प्रयागराज: अतीक अहमद के गुर्गे फहद को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत से साफ इंकार, जानें पूरा मामला

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 14, 2023 04:37 pm IST,  Updated : Mar 14, 2023 04:37 pm IST

अपराध की गंभीरता को देखते हुए फहद को कोर्ट ने जमानत देने से इंकार कर दिया है। दिसंबर 2021 में अतीक के बेटे अली और फहद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। फहद मौजूदा समय में नैनी सेंट्रल जेल में बंद है।

Atique Ahmed- India TV Hindi
अतीक अहमद के गुर्गों पर कसा जा रहा शिकंजा Image Source : FILE

लखनऊ: जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के गुर्गे फहद उर्फ वसीउर्रहमान को हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिला है। हाईकोर्ट ने फहद की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। फहद के खिलाफ प्रॉपर्टी डीलर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज है। इस मामले में माफिया अतीक अहमद का बेटा अली भी आरोपी है।

कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए फहद को जमानत देने से इंकार कर दिया है। दिसंबर 2021 में अतीक के बेटे अली और फहद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। फहद मौजूदा समय में नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। फहद ने हाईकोर्ट से जमानत की गुहार लगाई थी।

अतीक अहमद और उसके परिवार पर 161 मुकदमें दर्ज

बता दें कि माफिया अतीक अहमद का 19 साल का बेटा असद पांच लाख का इनामी हो गया है। उमेश पाल की हत्या में असद पर पहला मुकदमा दर्ज हुआ है लेकिन अब वो अतीक परिवार का सबसे बड़ा इनामी बदमाश है। माफिया अतीक अहमद ने  1980 के दशक में अपराध की दुनिया मे कदम रखा था लेकिन अतीक पर मायावती के शासनकाल में बीस हजार का ही इनाम हुआ था।

अतीक अहमद का कुनबा अब यूपी का सबसे बड़ा माफिया परिवार बन गया है। अतीक और उसके परिवार पर 161  मुकदमें दर्ज हैं। साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद पर सौ मुकदमें दर्ज हैं। उमेश पाल की हत्या में अतीक की पत्नी और असद की मां शाइस्ता परवीन फरार हैं। शाइस्ता पर 25 हजार का इनाम है। शाइस्ता के खिलाफ तीन मुकदमे हैं।

अतीक के बेटे अली अहमद पर भी 50 हजार का इनाम था लेकिन अली ने जुलाई 2022 में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। अभी अली नैनी जेल में है। अली पर 4 मुकदमें हैं। अतीक अहमद का बेटा उमर अहमद भी लखनऊ जेल में है। उमर पर एक मुकदमा दर्ज है।

ये भी पढ़ें- 

गुरुग्राम: यूट्यूबर जोरावर सिंह कलसी को चलती गाड़ी की डिग्गी से नोट उड़ाना पड़ गया महंगा, दर्ज हुआ मुकदमा 

ट्रेन में TT ने महिला के ऊपर की पेशाब, रेलवे ने आरोपी को नौकरी से निकाला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।