मथुराः देश के मशहूर संत प्रेमानंद जी महाराज की पद यात्रा गुरुवार से फिर शुरू हो गई। प्रेमानंद जी के स्वास्थ्य खराब होने के चलते पिछले 13 दिनों से उनकी पद यात्रा बंद थी। प्रेमानंद जी महाराज की पद यात्रा में शामिल होने की खबर मिलते ही हजारों की संख्या में भक्त दर्शनों के लिए उमड़ पड़े।
केलि कुंज आश्रम से निकली पद यात्रा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार प्रातः करीब 8:30 बजे प्रेमानंद जी महाराज वृंदावन के केलि कुंज आश्रम से भक्तों को दर्शन देते हुए पद यात्रा के लिए निकले। यह पद यात्रा केलि कुंज आश्रम से गौतम ऋषि आश्रम तिराहे तक निकाली गई। पद यात्रा के दौरान सड़क के दोनों ओर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु महाराज जी के दर्शन कर भावुक नजर आए। भक्तों ने महाराज जी के स्वास्थ्य में सुधार होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
यहां देखें वीडियो
भक्तों ने राधे-राधे के जयकारे लगाए
गौतम ऋषि तिराहे पर पहुंचने के बाद संत प्रेमा नंद महाराज फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठकर राधा वाटिका के लिए रवाना हो गए। पद यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रेमानंद जी महाराज के प्रति अपनी आस्था और भावनाएं व्यक्त कीं। महाराज जी के दोबारा पद यात्रा में शामिल होने से भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस भक्तों ने राधे-राधे के जयकारे लगाए।
यहां देखें वीडियो
इससे पहले वीडियो मैसेज आया था सामने
इससे प्रेमानंद महाराज जी का एक वीडियो मैसेज सामने आया था। इसमें महाराज जी ने भक्तों से चिंता न करने और विश्वास के साथ अपने आध्यात्मिक मार्ग को जारी रखने का आग्रह किया था। उन्होंने अनुयायियों से कहा कि उनकी भौतिक उपस्थिति उनकी भक्ति का केंद्र नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा, बिल्कुल चिंता ना करें... हम मिलें ना मिलें, हम बोलें ना बोलें, लेकिन हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं। हम चाहते हैं कि सबको श्री जी की कृपा मिलती रहे और सब उनके चरणों तक पहुंचें।''
रिपोर्टः एम एस शर्मा, मथुरा
ये भी पढ़ेंः बांके बिहारी मंदिर के नाम हुई 2 और रजिस्ट्री, अब तक 2034.78 वर्ग मीटर जमीन अधिग्रहित