1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज में देह व्यापार का भंडाफोड़, स्पा सेंटर से पकड़े गए 20 लड़के और लड़कियां

प्रयागराज में देह व्यापार का भंडाफोड़, स्पा सेंटर से पकड़े गए 20 लड़के और लड़कियां

 Reported By: Imran Laeek Edited By: Amar Deep
 Published : Aug 31, 2024 06:38 am IST,  Updated : Aug 31, 2024 06:38 am IST

यूपी के प्रयागराज में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने देर रात गैलेक्सी होटल में छापेमारी की। यहां से 20 लड़कों और लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है।

प्रयागराज में देह व्यापार का भंडाफोड़।- India TV Hindi
प्रयागराज में देह व्यापार का भंडाफोड़। Image Source : INDIA TV

प्रयागराज: शहर में स्पा सेंटर के आड़ में देह व्यापार के खेल का कुलासा हुआ है। पुलिस ने इस पूरी गैंग का पर्दाफाश किया है। पूरा मामला शुक्रवार रात का बताया जा रहा है, जब पुलिस ने प्रयागराज के एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस की छापेमारी में स्पा सेंटर के अंदर से देह व्यापार में लिप्त कई युवक और युवतियां पकड़े गए। वहीं पुलिस ने सभी लोगों को पकड़ लिया और इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को स्पा सेंटर के अंदर से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर के अंदर से 13 लड़कियों और 7 लड़कों को पकड़ा गया है।

गैलेक्सी होटल के अंदर चल रहा था स्पा सेंटर

दरअसल, पूरा मामला प्रयागराज जिले के सिविल लाइंस रोडवेज बस स्टैंड के पास का बताया जा रहा है। यहां बस स्टैंड के बगल में स्थित गैलैक्सी होटल पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि गैलेक्सी होटल के अंदर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का काम किया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने ग्लैक्सी होटल में संचालित स्पा सेंटर पर छापेमारी की। पुलिस ने शुक्रवार की रात करीब 9 बजे इस स्पा सेंटर पर छापेमारी की। पुलिस की ठापेमारी पड़ते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद

पुलिस ने गैलेक्सी होटल के अंदर संचालित स्पा सेंटर से 13 लड़कियों और 7 लड़कों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए ये सभी लोग आपत्तिजनक हालत में थे। इसके अलावा स्पा सेंटर के अंदर से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए लड़के और लड़कियों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि शहर के गैलैक्सी होटल के अंदर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का काम कई दिनों से संचालित किया जा रहा था, जिसका पुलिस ने पर्दाफाश किया है। 

यह भी पढ़ें- 

अतीक अहमद का खास गुर्गा शमशाद गिरफ्तार, माफिया की पत्नी शाईस्ता के साथ CCTV में आया था नजर

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में आज पकड़े गए 13 मुन्ना भाई, यहां देखें उनके नाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।