1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर चंदा चोरी मामला, सबसे ज्यादा पैसे अविनाश शुक्ला ने चुराए? जानें उससे क्या पूछताछ हुई

राम मंदिर चंदा चोरी मामला, सबसे ज्यादा पैसे अविनाश शुक्ला ने चुराए? जानें उससे क्या पूछताछ हुई

 Written By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jul 01, 2026 04:43 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 07:05 pm IST

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। सबसे ज्यादा पैसे चुराने में अविनाश शुक्ला का नाम आ रहा है। पुलिस ने जेल जाकर उससे दो घंटे पूछताछ की है। जानें पुलिस ने क्या क्या पूछा?

राम मंदिर चंदा चोरी मामला- India TV Hindi
राम मंदिर चंदा चोरी मामला

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में खास जानकारी सामने आई है, जिसमें चंदा की रकम की लूट सिर्फ अनुकल्प और लवकुश ने नहीं की, बल्कि इस पूरी साज़िश में टिन्नू यादव से लेकर सभी आठों आरोपी शामिल हैं। ट्रस्ट ने इनके पास से करीब 80 लाख रुपए की रिकवरी की है। सूत्रों के मुताबिक सबसे ज्यादा रिकवरी अविनाश शुक्ला से हुई है। कल अयोध्या पुलिस ने जेल में जाकर अविनाश से  करीब दो घंटे पूछताछ की। इसे लेकर भी जो जानकारी सामने आई है, वो हैरान करने वाली है। अविनाश अपने भाई अभिषेक शुक्ला के साथ योग सेंटर में रहता था और यहीं पर उसका रहस्यमी बक्सा था, जिसमें ताला लगा था। 

सीसीटीवी में क्या क्या दिखा?

पांच जून को पुलिस की टीम उसके योग सेंटर पर पहुंची थी, जहां अविनाश शुक्ला रहता था जब वहां छानबीन की गई तो वहां से 5 लाख रूपए कैश बरामद हुआ। पुलिस की छापेमारी का एक CCTV वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में अविनाश शुक्ला को पुलिस पकड़ कर ले जाती हुई नजर आ रही है और पुलिस के हाथ में एक काला बैग था जिसमें योग सेंटर से बरामद कैश रखा गया था।

अविनाश शुक्ला का भाई अभिषेक यहां पहले से रहता था और उसे ने ही अविनाश को मंदिर में नौकरी दिलवाई थी। अविनाश शुक्ला पर दान के पैसे को काउंटिंग रूम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी थी। मंदिर से चोरी हुई अबतक के बरामद रकम में सबसे ज्यादा अविनाश शुक्ला के पास से बरामद हुआ है। अयोध्या पुलिस ने राम मंदिर चंदा गबन मामले में आरोपी अनुकल्प मिश्रा के घर पर छापा मारा।

राम राज्य कोष की बरामदगी
राम मंदिर चंदे की कथित चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला का कुछ सामान कौशालपुरी फेज-2 स्थित योग केंद्र में छूट गया है, जहां वह रहा करता था। इसी के बग़ल में एक छोटा बक्सा भी रखा है, जिसपर रामराज्य कोष लिखा है और इसके साथ एक क्यू-आर कोड भी लगा है। ये बक्सा योग सेंटर चलाने वाले गुरु जी का है और इस बक्से को मंदिर बनने के पहले और बनते समय चंदा इकठ्ठा करने के लिए प्रयोग किया गया था।

अविनाश शुक्ला के बारे में क्या पता चला?
उधर चंदा चोरी के दूसरे आरोपी अविनाश के बारे में एक और जानकारी सामने आई है, राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती में लगने से पहले वो मंदिर के पास पानी बेचता था। ऐसे में कैसे अविनाश की राम मंदिर में नौकरी लगी और कैसे उसे दान के पैसों को काउंटिंग रूम तक पहुंचाने की इतनी अहम जिम्मेदारी दी गई, ये बड़ा सवाल है। वहीं अब से थोड़ी देर पहले अनुकल्प मिश्रा की चाची ने इंडिया टीवी से बात की.. चाची अनुकल्प को क्लीन चिट दे रही हैं और हर आरोपों से इनकार कर रही हैं। कह रही हैं कि उसने कुछ नहीं किया, जांच होगी तो सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

अविनाश शुक्ला से पुलिस ने क्या क्या पूछा?

  • उसके पास लाखों रुपये कहां से आए? 
     
  • राम मंदिर में कब से नौकरी कर रहा? 
     
  • क्या नौकरी के पहली दिन से चोरी करने लगा ?
     
  • चोरी की गई रकम को कैसे लेकर जाता था? 
     
  • क्या चोरी के लिए कोई सीक्रेट जेब बनाई थी? 
     
  • चढ़ावा चोरी की रकम से क्या-क्या खरीदा? 
     
  • क्या उसकी पत्नी भी पूरे मामले में शामिल थी?
     
  • क्या चोरी की रकम से पत्नी को गहने दिलाएं? 

कैसे किया जाता था दान?

राम मंदिर में श्रद्धालु दान पात्रों में चढ़ावा डालने के साथ काउंटर पर भी कैश दान देते हैं। दान के बाद श्रद्धालुओं के यहां से रसीद मिलती है। अब पुलिस इन रसीद बुक को चेक कर रही है कि जो चढ़ावा दान काउंटर में आया वो बैंक में जमा हुआ कि नही। अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे के लिए तीन दान काउंटर बने हैं, पहला मंदिर परिसर में यात्री सुविधा केंद्र के पीछे, दूसरा रंगमहल बैरियर के पास ट्रस्ट के पुराने आफिस में, जबकि तीसरा मीडिया सेंटर के पास बने ट्रस्ट के नए आफिस में बना है। इसके आलावा मंदिर परिसर 40 दान पात्र लगे है।

ये भी पढ़ें:
"टिन्नू ने गलत किया, इसकी उम्मीद नहीं थी", राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय ने क्या क्या बताया?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।