1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: छुट्टियों में घर आया था CRPF जवान, भाइयों की मारपीट में लगी गोली, मौत

VIDEO: छुट्टियों में घर आया था CRPF जवान, भाइयों की मारपीट में लगी गोली, मौत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 04, 2024 10:57 pm IST,  Updated : Mar 04, 2024 11:02 pm IST

रामपुर में दो भाइयों के बीच झगड़े में एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। सीआरपीएफ जवान छत्तीसगढ़ में तैनात था और एक हफ्ते पहले ही छुट्टी में घर आया था।

सीआरपीएफ जवान की मौत- India TV Hindi
सीआरपीएफ जवान की मौत

उत्तर प्रदेश के रामपुर से मायूस करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां दो भाइयों के बीच झगड़े में एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। घटना स्वार थाने के रहमतगंज गांव की है। सीआरपीएफ जवान छत्तीसगढ़ में तैनात था और एक हफ्ते पहले ही छुट्टी में घर आया था।

परिवार में दो भाई आपस में लड़ रहे थे

बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ जवान का कोई विवाद नहीं था। परिवार में दो भाई आपस में झगड़ रहे थे। दोनों भाइयों को मारपीट करता देख जवान बीच-बचाव करने लगा। इस दौरान दोनों भाइयों में से एक की लाइसेंसी बंदूक की गोली सीआरपीएफ जवान को लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

24 साल के सीआरपीएफ जवान की मौत

मृतक सीआरपीएफ जवान का नाम धर्मेंद्र है, जो 24 साल का था। सीआरपीएफ जवान की मौत की सूचना मिलने पर रामपुर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, गोली लगने से सीआरपीएफ जवान की मौत हुई है। दो भाइयों के बीच के झगड़े में यह बचाव करवा रहा था। जिस हथियार से गोली चली है उसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही गांव के कुछ लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। (रिपोर्ट- आमिर)

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।