1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में रेप और मर्डर के आरोपी को किया ढेर, बच्ची को किडनैप कर बनाया था हवस का शिकार

यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में रेप और मर्डर के आरोपी को किया ढेर, बच्ची को किडनैप कर बनाया था हवस का शिकार

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 18, 2025 09:26 am IST,  Updated : Jul 18, 2025 10:46 am IST

फर्रुखाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी को मार गिराया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। आरोपी ने बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर बच्ची की हत्या कर दी थी।

एनकाउंटर में मारा गया आरोपी।- India TV Hindi
एनकाउंटर में मारा गया आरोपी। Image Source : INDIA TV

फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद जिले में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का ईनामी और दुष्कर्म का आरोपी मनु ढेर हो गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने उसके गांव के पास पहुंची थी। हालांकि पुलिस ने जब उसे सरेंडर करने के लिये कहा तो उसने सीधे पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी सेल्फ-डिफेंस में फायरिंग की, जिससे मनु को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के खटा गांव का मनु बच्ची का अपहरण कर रेप और हत्या के मामले में फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50 हजार का ईनाम भी घोषित कर रखा था। 

जवाबी कार्रवाई में मारी गोली

जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात में पुलिस को सूचना मिली कि बच्ची का अपहरण कर उसके साथ रेप करने और फिर हत्या करने का आरोपी मनु खटा गांव के पास छिपा हुआ है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस की टीम ने दबिश दी। यहां खटा गांव में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ईनामी आरोपी मनु को घेर लिया। पुलिस ने मनु को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी मनु को गोली लग गई।

बच्ची से रेप के बाद की हत्या

गोली लगने के बाद उसे अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ईनामी अपराधी को मृत घोषित कर दिया। मनु ने अपनी बुआ के घर आई बच्ची का अपहरण कर रेप किया था और उसके बाद बच्ची की हत्या कर दी थी। जानकारी के मुताबिक 27 जून को बच्ची गांव के बाहर आम खाने गई थी, जहां से उसे अगवा कर लिया गया था। बाद में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे मार दिया था। बच्ची का शव 28 जून को मैनपुरी जिले के भोगांव कोतवाली के देवीपुर गांव के खेत में पाया गया था। एनकाउंटर में मारे गए मनु के खिलाफ पहले भी हत्या और अपहरण जैसी संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। (इनपुट- सुरजीत)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।