1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में शहीद पथ पर भीषण सड़क हादसा, स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, 6 बच्चे घायल

लखनऊ में शहीद पथ पर भीषण सड़क हादसा, स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, 6 बच्चे घायल

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 09, 2024 12:47 pm IST,  Updated : Aug 09, 2024 01:26 pm IST

स्कूल के बच्चों को ले जा रही एक वैन राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर पलट गई। वैन में कुल 12 बच्चे सवार थे। हादसे में सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Lucknow, School van- India TV Hindi
लखनऊ में स्कूल वैन पलटी Image Source : INDIA TV

लखनऊ:  लखनऊ में शहीद पथ पर आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ। स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन पलट गई। बच्चों को लेकर यह वैन तेज रफ्तार में जा रही थी इसी बीच वैन की टायर फट गई। टायर फटते ही वैन पलट गई। वैन में कुल 12 बच्चे  सवार थे। सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। 

जानकारी के मुताबिक वैन बच्चों को लेकर CMS गोमतीनगर विस्तार स्कूल जा रही थी। रास्ते में वैन का अचानक टायर फट गया और वह पलट गई। इस हादसे में घायल  2 बच्चों क़ो मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 4 बच्चों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।

Lucknow, Accident
Image Source : INDIA TVलखनऊ में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त

जानकारी के मुताबिक पलासियो माल के पास शहीद पथ पर यह हादसा हुआ। हादसे के बाद बच्चों को रेस्क्यू कर घायलों को हॉस्पिटल भेजा गया। वहीं मेदांता में भर्ती दो घायल बच्चों में से एक 9 साल की आराध्या को वेंटिलेटर पर रखा गया है। बताया जाता है कि वैन के पलटते ही पीछे से तेज रफ्तार आ रही थार गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त वैन पर जा चढ़ी। यह हादसा सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में हुआ।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।