1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: नाले में पड़ा मिला व्यक्ति का शव, मौके से शराब की थैलियां भी बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच

UP: नाले में पड़ा मिला व्यक्ति का शव, मौके से शराब की थैलियां भी बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच

 Published : Apr 01, 2025 08:19 pm IST,  Updated : Apr 01, 2025 08:24 pm IST

इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर नाले में गिरने से व्यक्ति की मौत कैसे हो गई? पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मंगलवार को एक नाले से बरामद किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक के शव के पास से शराब की थैलियां और नमकीन के पैकेट भी मिले हैं। 

राहगीरों ने पुलिस को बताया

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि बेहट थानाक्षेत्र के कलसिया गांव के रहने वाले तेजपाल का शव राजमार्ग के किनारे जंगल के पास से बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त कराने का काम शुरू किया। 

खाली बोतलों को इकट्ठा कर बेचता था मृतक

पुलिस अधिकारी जैन ने कहा कि तेजपाल खाली बोतलों को इकठ्ठा कर उन्हें बेचता था और उन पैसों से शराब पीता था। उन्होंने बताया कि पुलिस को शव के पास से शराब की थैलियां और नमकीन के पैकेट भी बरामद हुए हैं।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस अधिकारी ने आशंका जताई कि तेजपाल शराब के नशे में नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।