1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में सरकार बनने पर सपा महिलाओं को 40 हजार रुपये देगी, हर साल बढ़ेगी पेंशन, छात्राओं को मिलेगा लैपटॉप

यूपी में सरकार बनने पर सपा महिलाओं को 40 हजार रुपये देगी, हर साल बढ़ेगी पेंशन, छात्राओं को मिलेगा लैपटॉप

 Reported By: Ruchi Kumar Written By: Mangal Yadav
 Published : Aug 26, 2026 01:23 pm IST,  Updated : Aug 26, 2026 02:56 pm IST

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को महिला समानता दिवस पर 'स्त्री सम्मान समृद्धि योजना' की घोषणा की, जिसे 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने की स्थिति में लागू किया जाएगा।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव- India TV Hindi
सपा प्रमुख अखिलेश यादव Image Source : X@SAMAJWADIPARTY

लखनऊः यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने स्त्री सम्मान सम्रद्धि योजना का एलान किया है। सपा सरकार आने पर वयस्क स्त्रियों को 40 हज़ार पेंशन दी जाएगी। हर साल पेंशन बढ़ेगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बिना आधी आबादी के तरक्की अधूरी है। सपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। स्त्री समृद्धि सम्मान योजना आधी आबादी की पूरी आज़ादी का संकल्प है। 

हर साल बढ़ेगी पेंशन

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि महिलाओं के लिए समर्पित एम्बुलेंस सेवा शुरू की जाएगी। वहीं मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि स्त्री का सम्मान समाज में हमेशा होना चाहिए। इस योजना में हम महिलाओं को 40 हजार रुपये हर साल देंगे। इसमें हर साल बढ़ोतरी भी होती रहेगी। 

छात्राओं को लैपटॉप मिलेगा

सपा प्रमुख ने कहा कि पहले भी समाजवादी सरकार में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और सुरक्षा तक के जो फैसले लिए गए थे, वे आज भी उत्तर प्रदेश सरकार के लिए और देश के लिए उदाहरण बने हैं। मैं अपनी माताओं बहनों को और आधी आबादी को यह भरोसा दिला सकता हूं कि स्त्री सम्मान समृद्धि योजना को हम मैनिफेस्टो में लाने का काम करेंगे। 

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार में जिसको लैपटॉप मिला होगा, वह आज भी चल रहा होगा। उस समय जब टेक्नोलॉजी की इतनी पेनिट्रेशन नहीं थी। टेक्नोलॉजी के माध्यम से इतना कुछ नहीं चल पा रहा था। उस समय समाजवादी पार्टी ने लैपटॉप देने का काम किया था। भविष्य में इंटरमीडिएट पास करने वाली बेटी को लैपटॉप देकर के उसको आगे बढ़ने का मौका समाजवादी सरकार में दिया जाएगा।

छात्रों को मिलेगा फ्री मेट्रो कार्ड

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे ऑफिस से जानकारी सरकार के पास पहुंच रही है। हम पहले ही मैनिफेस्टो में बुज़ुर्ग लोगों को फ्री बस यात्रा का एलान करने की तैयारी में थे। सरकार आएगी तो यूनिवर्सिटी और स्कूल कालेज जाने के लिए फ्री मेट्रो कार्ड देंगे। 

अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना

सीएम योगी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग कुछ नहीं समझते वो भी टेबलेट बांटने की बात कर रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने कुछ बांटा था। उंगली घिस दीजिए, तब भी स्क्रीन पर कुछ नहीं चल रहा है। बता दें कि अभी कल ही योगी कैबिनेट ने 25 लाख युवा छात्र-छात्राओं को फ्री में टैबलेट देने का ऐलान किया था। 

सपा नेता ने कहा कि बीजेपी के लिए नारी सिर्फ नारा बन कर रह गई है। बीजेपी से मांग है कि वो महिला आरक्षण अगले विधानसभा चुनाव में लागू करे। यहां जितनी भी हमारी महिलाएं बहनें बैठी हैं, वो जानती हैं कि महिला आरक्षण पास हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी क्यों देरी कर रही है? अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए का मतलब पेट में दर्द भी है। हमारी घोषणाओं से बीजेपी के पेट में दर्द होता है।

सरकार बनने पर छात्राओं को दी जाएगी साइकिल

अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार में पहले भी साइकिल दी गई थी, भविष्य में भी साइकिल मिलेगी। सबसे बड़ी बात ये है कि बंद किए हुए 26,000 प्राइमरी स्कूल पुनः शुरू किए जाएंगे। आंगनवाड़ी को लेकर के भी जो आकड़े आ रहे हैं, वो ऐसे आकड़े हैं कि अगर आप देखोगे तो खुद ही ताज्जुब कर जाओगे कि 10 साल की सरकार और डबल इंजन की सरकार ने आंगनवाड़ियों का क्या हाल कर दिया है।

ये भी पढ़ेंः 60 साल से ऊपर की महिलाओं को फ्री बस यात्रा, योगी सरकार का बड़ा फैसला; कैबिनेट ने दी मंजूरी

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट मोड में यूपी सरकार, डिप्टी सीएम बोले- बुखार वाले मरीजों के खून की जांच कराएं डॉक्टर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।