उत्तर प्रदेश के संभल जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के एक अस्पताल में कार्यरत नर्स ने डॉक्टर पर रेप के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही आरोपी डॉक्टर ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। नर्स द्वारा रेप का आरोप लगाए जाने के बाद डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
मामले की अधिक जानकारी देते हुए संभल कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि एक नर्स की शिकायत पर 20 मार्च को डॉक्टर व उसके पिता के खिलाफ यह केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
2022 से उससे कई बार किया रेप
शिकातयकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह चौधरी सराय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दिसंबर 2022 से नौकरी कर रही है और अस्पताल के ऊपर बने कमरे में रहती है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अस्पताल के संचालक डॉक्टर जैद ने 2022 से उससे कई बार रेप किया और किसी को इसके बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
तनाव में चली गई पीड़िता
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी के कृत्यों व गर्भपात के लिए खिलाई गईं दवाइयों से वह बीमार रहने लगी और तनाव में में चली गई। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि जब इस बारे में उसने अपनी मां को बताया तो वह दोनों सीधा अस्पताल पहुंची लेकिन वहां पर पहले से मौजूद आरोपी के पिता असलम ने उनसे दुर्व्यवहार किया। संभल कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि डॉक्टर जैद ओर मोहम्मद असलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।