1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: संभल हिंसा मामले में जामा मस्जिद के सदर जफर अली को 2 दिन की न्यायिक हिरासत, भेजा गया मुरादाबाद जेल

VIDEO: संभल हिंसा मामले में जामा मस्जिद के सदर जफर अली को 2 दिन की न्यायिक हिरासत, भेजा गया मुरादाबाद जेल

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Mar 23, 2025 04:18 pm IST,  Updated : Mar 24, 2025 08:19 am IST

संभल हिंसा मामले की जांच कर रही एसआईटी ने जामा मस्जिद के सदर एडवोकेट जफर अली को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोतवाली की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। देखें वीडियो...

जफर अली गिरफ्तार- India TV Hindi
जफर अली गिरफ्तार

संभल हिंसा मामले में शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली को एसआईटी टीम ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने संभल हिंसा की साजिश के आरोप में जफर अली को दो दिन की न्यायिक हिरासत में मुरादाबाद की जेल में भेजा दिया है। गिरफ्तार कर जिस गाड़ी में जफर अली को पुलिस बैठा कर ले गई है, उस गाड़ी के साथ वकीलों ने प्रदर्शन करते हुए संभल पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जफर अली को गिरफ्तार कर ले जा रही गाड़ी के पीछे पीछे दौड़ते नजर आए। शाही जामा मस्जिद कमेटी के प्रमुख जफर अली को उनके बेटे के साथ पूछताछ के लिए संभल थाने बुलाया गया था। शाही मस्जिद कमेटी के प्रमुख जफर अली को कोतवाली से चंदौसी कोर्ट ले जाया गया था और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

देखें वीडियो

कोतवाली के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा की घटना के बारे में पूछताछ के लिए जफर अली को पहले कोतवाली बुलाया गया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद कोतवाली की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसआईटी टीम, एएसपी और सीओ के साथ पुलिस फोर्स मौजूद है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली में पीएसी और आरआरएफ समेत भारी पुलिस बल तैनात हैं।फ्लैग मार्च भी किया गया है। अब गिरफ्तारी के बाद जफर अली को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हुई थी। कल यानी सोमवार को जफर अली का न्यायिक जांच आयोग में बयान दर्ज कराया जाना है।

संभल हिंसा मामले में बयान दर्ज

संभल हिंसा को लेकर न्यायिक आयोग की टीम दो दिन के लिए संभल आई, पहले दिन 29 और दूसरे दिन लगभग 15 बयान दर्ज किए गए। इस मामले में संभल के डीएम और एसडीएम और एडीएम का भी बयान लिया गया है। संभल हिंसा मामले में पुलिस ने 124 आरोपियों के खिलाफ कुल 1200 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। मामले में पुलिस ने 12 प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें 2750 लोगों को आरोपी बनाया गया था।


(संभल से रोहित व्यास की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।