1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल हिंसा: पुलिस पर गोली चलाता दिखा शख्स, कई उपद्रवी भी CCTV में कैद-देखें वीडियो

संभल हिंसा: पुलिस पर गोली चलाता दिखा शख्स, कई उपद्रवी भी CCTV में कैद-देखें वीडियो

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Nov 26, 2024 09:40 pm IST,  Updated : Nov 26, 2024 09:40 pm IST

यूपी के संभल में रविवार को हुई हिंसा और बवाल के बीच तनाव अब भी व्याप्त है। इस बवाल का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें एक युवक पुलिस की टीम पर गोली चलाता दिख रहा है, जबकि कई उपद्रवी भी दिख रहे हैं।

sambhal violence - India TV Hindi
संभल हिंसा का वीडियो आया सामने

यूपी के संभल में रविवार को हुई हिंसा के दो दिन बाद कुछ हिस्सों में तनाव रहा जबकि कुछ इलाकों में पूर्ण शांति बनी रही, जिससे अधिकारियों को कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाओं के निलंबन को अगले 24 घंटे के लिए बढ़ाना पड़ा। इस हिंसा का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें एक दंगाई की पिस्टल के साथ पुलिस के पास आया है और फायरिंग करता दिख रहा है जबकि कई उपद्रवी भी सीसीटीवी में दिख रहे हैं। 

देखें वीडियो

मुरादाबाद के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा है कि, इस सीसीटीवी में दिख रहे उपद्रवियों को और क्लोज से पहचाने की कोशिश की जा रही है। जल्द जफर अली पर भी एक्शन हो सकता है। इसके अलावा नई सीसीटीवी फुटेज पर, गोली मारते हुए जो एक शख्स दिख रहा है उसकी पहचान पर।

देखें वीडियो

सीसीटीवी कैमरो को तोड़ते हुए दंगाई दिखाई दे रहे हैं, किसी को नही बख्शेंगे चाहे कितना भी बड़ा व्यक्ति हो। 74 नकाबपोश दंगाइयों की पहचान कर ली गई है, 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।22 नामजद और अन्य हजारों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। छोड़ेंगे नहीं किसी दंगाई को, कोर्ट कानून के माध्यम से ऐसी कारवाही होगी कि याद रखेंगे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।