Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शादी के 20 साल बाद अपने से 15 साल छोटे प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, 4 बच्चों को भी छोड़ा

शादी के 20 साल बाद अपने से 15 साल छोटे प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, 4 बच्चों को भी छोड़ा

Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1 Published : Jul 22, 2025 04:44 pm IST, Updated : Jul 22, 2025 04:58 pm IST

एक महिला अपने चार बच्चों और पति को छोड़कर खुद से 15 साल छोटे प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह मामला सामने आया जब पति ने अपनी पत्नी के दोबारा प्रेमी के साथ चले जाने के बाद शिकायत दर्ज कराई।

प्रेमी, महिला और उसका पति- India TV Hindi
प्रेमी, महिला और उसका पति

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक महिला अपने चार बच्चों और पति को छोड़कर खुद से लगभग 15 साल छोटे प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह घटना तब सामने आई जब पति ने अपनी पत्नी के दोबारा प्रेमी के साथ चले जाने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

क्या है पूरा मामला?

भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी रामचरन का विवाह लगभग 20 वर्ष पहले हुआ था। शादी के बाद सबकुछ सामान्य चल रहा था। उनके चार बच्चे भी हुए। इसी बीच, घर का खर्च बढ़ा, तो रामचरन मुंबई में जाकर टाइल्स लगाने का काम करने लगा। इधर, पति के घर से दूर रहने के दौरान उसकी पत्नी की दोस्ती पड़ोसी गांव के रहने वाले 25 वर्षीय एक युवक से हो गई। दोनों के बीच यह दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों ने भागकर कोर्ट मैरिज कर ली और वापस आ गए। लगभग 5-6 महीने तक वे साथ रहे, लेकिन फिर अचानक महिला अपने पुराने पति के घर वापस लौट आई। उसने हाथ-पांव जोड़कर माफी मांगी और वहीं रहने की जिद करने लगी। रामचरन ने उसे अपना लिया और साथ रहने लगे।

दोबारा फिर हुई फरार, तो...

कुछ महीने साथ रहने के बाद, महिला फिर अपने प्रेमी के साथ चली गई। इसके बाद रामचरन ने भवानीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। इस दौरान महिला के प्रेमी ने तय किया कि चारों बच्चे अपने पिता के साथ रहेंगे और यह महिला मेरे साथ रहेगी।

"वापस आई तो अब साथ नहीं रखूंगा"

इस मामले पर जब रामचरन से बात की गई, तो उसने बताया, "यह फैसला सोनू ने किया कि बच्चे मेरे साथ रहेंगे और महिला उसके साथ रहेगी। मुझे डर था कि कहीं कोई हादसा न हो जाए, या मुझे कुछ मिला न दे, इसलिए मैंने कोई एतराज नहीं किया।" उसने यह भी बताया कि महिला पहले भी एक बार सोनू के साथ चली गई थी और कुछ दिन बाद वापस आकर माफी मांग कर साथ रहने लगी थी। लेकिन अब रामचरन का कहना है कि अगर वह वापस आएगी तो भी वह उसे अपने साथ नहीं रखेगा, क्योंकि उसे डर है कि कहीं वह कोई अनहोनी न कर दे, मेरे चारों बच्चे मेरे साथ हैं।

"बच्चे उसके साथ और मैं इनके साथ"

जब महिला से इस बारे में बात की गई, तो उसने कहा कि उसकी सोनू से बातचीत लगभग 4 साल पहले शुरू हुई थी। उसने कहा, "अब मैं इन्हीं के साथ रहूंगी। मुझे चारों बच्चों की याद नहीं आती।" उसने स्वीकार किया कि इससे पहले जब वह सोनू के साथ आई थी, तो कुछ दिन बाद उसे अपने बच्चों की याद आने लगी थी, इसलिए वह वापस रामचरन के पास रहने लगी थी, लेकिन अब उसने पक्का फैसला कर लिया है। महिला ने कहा, "मैंने इन्हीं के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। थाने में भी समझौता हो गया है। अब बच्चे उसके साथ रहेंगे और मैं इनके साथ रहूंगी।"

(रिपोर्ट- अमित श्रीवास्तव)

ये भी पढ़ें-

मिग-21 फाइटर जेट को हटाएगी वायुसेना, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

"दबाव में काम कर रहे थे, बताई गई वजहों में सच्चाई नहीं", जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर अशोक गहलोत का बयान

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement