1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. घर से 4 हजार KM दूर जाकर हिंदू धर्म की महिलाओं के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, फिर यूं पकड़ा गया कासिफ खान; पासपोर्ट भी हो सकता है रद्द

घर से 4 हजार KM दूर जाकर हिंदू धर्म की महिलाओं के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, फिर यूं पकड़ा गया कासिफ खान; पासपोर्ट भी हो सकता है रद्द

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jun 14, 2026 06:04 pm IST,  Updated : Jun 14, 2026 06:22 pm IST

Sitapur Kajib Khan Arrest: सीतापुर से सऊदी अरब जाकर विवादित धार्मिक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी कासिफ खान को गिरफ्तार कर लिया है। अब उसका पासपोर्ट रद्द करने की तैयारी भी चल रही है। जानें पूरा मामला।

Kajib Khan arrested- India TV Hindi
हिंदू धर्म पर कथित विवादित टिप्पणी करने वाला काजिब गिरफ्तार। Image Source : REPORTERS INPUT

सीतापुर: यूपी के सीतापुर में सौहार्द बिगड़ने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक की पहचान कासिफ खान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सदरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। ​बताया जा रहा है कि आरोपी कासिफ खान सऊदी अरब में रहकर सोशल मीडिया पर विवादित और भड़काऊ वीडियो बनाता था। हाल ही में जब वह सीतापुर स्थित अपने पैतृक गांव आया, तो उसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।

सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाला कासिफ खान गिरफ्तार

शिकायत का संज्ञान लेते हुए सदरपुर थाना प्रभारी मुकेश वर्मा ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी कासिफ खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। उसका पासपोर्ट भी रद्द किया जा सकता है। पुलिस प्रशासन का साफ कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

सऊदी अरब से इंटरनेट पर पोस्ट किया था आपत्तिजनक वीडियो

सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र के रंडा खुर्द के युवक के सऊदी अरब से इंस्टग्राम पर पोस्ट एक वीडियो में हिंदू धर्म की महिलाओं और बाबा बागेश्वर धाम के भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के आह्वान पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर आईजी ने पुलिस अधीक्षक को मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

आरोपी का पासपोर्ट रद्द करने की भी है तैयारी

इसके बाद, पुलिस ने शनिवार की रात गंभीर धाराओं में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस, युवक का पासपोर्ट रद्द करने की तैयारी भी कर रही है। उधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद हिंदूवादी संगठन आरोपी को जेल भेजने के साथ स्थानीय पुलिस भूमिका की जांच कराए जाने की मांग करने लगे हैं।

हिंदू धर्म की महिलाओं के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी

मालूम हो कि सदरपुर के रंडा खुर्द के कासिफ खान पुत्र मोहम्मद ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था और उसमें भारत को हिंदू राष्ट्र बनाए जाने के आह्वान का मजाक बनाया था। उसने हिंदू धर्म की महिलाओं के खिलाफ भी बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी समेत कई अन्य दंगा भड़काऊ सामग्री वाले वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस 3 दिन से कासिफ खान को थाने पर बैठाए थी और मामले को थाने से ही निपटाने का प्रयास कर रही थी।

हिंदू संगठनों ने कासिफ खान के खिलाफ खोला मोर्चा

फिर, मामले में कार्रवाई न होती देख धार्मिक संगठनों के लोगों ने उच्चाधिकारियों से बात मामले में प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। इसके बाद, शनिवार की शाम कासिफ खान का वीडियो आईजी को भेजते हुए पुलिस की लापरवाही की शिकायत दर्ज कराई गई। आईजी ने इस वीडियो को संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक को गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

पुलिस ने BNS की इन धाराओं में दर्ज किया केस

आईजी के निर्देश पर एसपी ने थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए मामले में तत्काल केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया। एसपी के आदेश पर सदरपुर पुलिस को आखिरकार बीएनएस की धारा 196(1) (ए), 197(1)(सी), 299, 353(3) के तहत केस दर्ज करना पड़ा।

सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि हिंदू धर्म के लोगों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक कासिफ खान के खिलाफ चार धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के पासपोर्ट को रद्द करने की रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों के माध्यम से भेजी जा रही है।

(इनपुट- मोहित मिश्रा)

ये भी पढ़ें- VIDEO: रेलवे स्टेशन पर ऑटो ड्राइवर की दबंगई! यात्री से जमकर की गुत्थम-गुत्था, गिराया और मारे मुक्के

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।