1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. न नशा न सुसाइड, कुछ और ही है सीतापुर में 6 मौतों की वजह, पुलिस ने बताई हकीकत

न नशा न सुसाइड, कुछ और ही है सीतापुर में 6 मौतों की वजह, पुलिस ने बताई हकीकत

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 16, 2024 04:24 pm IST,  Updated : May 16, 2024 04:24 pm IST

शुरुआत में सामने आया था कि नशे में एक युवक ने परिवार के पांच लोगों की हत्या की। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। हालांकि, बाद में पुलिस की जांच में कुछ और ही सामने आया है।

Sitapur Family- India TV Hindi
सीतापुर मृतक परिवार Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश पुलिस ने सीतापुर हत्याकांड की गुत्थी सुलक्षा ली है। पुलिस के अनुसार परिवार के छोटे बेटे ने अपनी मां, भाई, भाभी, दो भतीजी और भतीजे की हत्या की थी। इसके बाद दूसरी कहानी बताकर पुलिस को बहकाने की कोशिश की। मृतक अनुराग के साले के आरोप पर जांच करते हुए पुलिस ने पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। लखवऊ रेंज को आईजी ने खुद इस मामले की जानकरी दी है। 

लखनऊ रेंज के आईजी तरूण गाबा ने कहा ''10 और 11 तारीख की दरमियानी रात को रामपुर थाना क्षेत्र में एक बहुत ही गंभीर अपराध हुआ, जिसमें परिवार के छह सदस्यों की हत्या कर दी गई। मृतकों में से एक के भाई ने कहा कि अनुराग ने परिवार के 5 लोगों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। जांच के बाद पता चला कि मृतक का भाई हमें गुमराह कर रहा है। सच तो यह है कि कोई आत्महत्या नहीं हुई थी और अनुराग की भी हत्या की गई थी। बाद में पता चला कि अनुराग के भाई अजीत ने यह अपराध किया था।"

क्या है मामला?

रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पहलापुर गांव में एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। शुरुआत में सामने आया कि मृतक अनुराग सिंह (45 वर्ष) ने नशे की हालत में अपने तीन बच्चे अशिमी (10 वर्ष) आशना (12 वर्ष) अभिजीत सिंह (6 वर्ष) की बारी-बारी से छत से नीचे फेंक कर हत्या कर दी। इसके बाद मां सावित्री और पत्नी प्रियंका (40 वर्ष) को भी गोली मार दी। अंत में उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

साले के बयान ने खोली पोल

मृतक अनुराग के साले अंकित सिंह ने कहा कि जिस समय हत्याकांड को अंजाम दिया जा रहा था उसे समय घर में छह लोग नहीं सात लोग घर पर मौजूद थे। घटना के समय घर पर अनुराग के साथ उनका छोटा भाई अजित सिंह भी घर पर ही मौजूद था, लेकिन पुलिस ने अपने बयान में इस बात जिक्र नही अभी नही किया है। अंकित सिंह ने कहा कि मृतक अनुराग खरबूज और तरबूज के बहुत बड़े व्यापारी हैं। वह 100 बीघा जमीन पर खेती करते थे। अंकित के अनुसार प्रॉपर्टी विवाद के चलते पूरे परिवार की नाटकीय ढंग से निर्मम हत्या की गई। अंकित सिंह का कहना था कि लगातार अनुराग लोगों को गोली मार रहे थे और बच्चों को छत से बारी-बारी से नीचे फेंक रहे थे, लेकिन पड़ोस में रहने वालों को मामले की भनक तक नहीं लगी, ऐसा कैसे हो सकता है।

गांव के लोगों का भी कहना था कि अनुराग घटना से पहले नशे में था, लेकिन इतने भी नशे में नहीं था कि अपने ही परिवार के लोगों की हत्या कर दे। इन आरोपों के बाद पुलिस ने जांच का एंगल बदला तो सच्चाई सामने आ गई।

यह भी पढ़ें-

आजमगढ़, जौनपुर के बाद भदोही पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, बोले- हिंदुओं को मारकर बहाने की बात करते हैं इनके नेता

Lok Sabha Elections 2024: जौनपुर में PM मोदी बोले- अब विकास की बात होती है, तो काशी और अयोध्या की भी चर्चा होती है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।