1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sonbhadra Murder: मोबाइल चलाने के मामूली विवाद का दर्दनाक अंत, पति ने पत्नी के सिर पर मारी लोहे की रॉड; हो गई मौत

Sonbhadra Murder: मोबाइल चलाने के मामूली विवाद का दर्दनाक अंत, पति ने पत्नी के सिर पर मारी लोहे की रॉड; हो गई मौत

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 25, 2026 01:03 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 01:04 pm IST

Sonbhadra Murder Case: मोबाइल चलाने के मामूली विवाद में 4 बच्चों की मां की दर्दनाक मौत हो गई है। पति ने महिला के सिर पर लोहे की रॉड मार दी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना में 4 बच्चों से सिर से मां का साया उठ गया।

Sonbhadra Murder- India TV Hindi
सोनभद्र में पति ने अपनी पत्नी को मार दिया है। Image Source : REPORTERS INPUT

Husband Kills Wife: यूपी के सोनभद्र में चौंकाने वाली वारदात हुई है। यहां के बीजपुर क्षेत्र के महुआ वारी सीरसोती में मंगलवार देर रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने भयावह रूप ले लिया। आरोप है कि कन्हैया जाटव ने अपनी पत्नी सुमन जाटव के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। इसके बाद सुमन के सिर तेजी से खून बहने लगा और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पति-पत्नी में मोबाइल को लेकर था विवाद

बता दें कि ये घटना मंगलवार रात लगभग 12 बजे की है, जब मोबाइल चलाने को लेकर कन्हैया और सुमन के बीच कहासुनी हुई। इस हमले में सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद परिजनों की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और घायल को एनटीपीसी धन्वंतरी अस्पताल में ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान रात लगभग डेढ़ बजे डॉक्टरों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया।

हत्या के बाद परिवार में मातम

गौरतलब है कि मृतका सुमन अपने पति के साथ ससुराल में रह रही थी। वह 2 बेटे और 2 बेटियों की मां थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कारपेंटर का काम करता है आरोपी पति

बताया जा रहा है कि आरोपी पति एनटीपीसी बीजपुर में एक निजी कंपनी में कारपेंटर का काम करता है। मामले में आगे की जांच जारी है और क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि दोषी से पूछताछ की गई है। हमारी टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।

मामूली विवाद में मार दी लोहे की रॉड

सीओ पिपरी हर्ष पांडेय ने बताया कि ग्राम महुआ बारी अंतर्गत थाना बीजपुर में एक पति-पत्नी के बीच में विवाद हो गया। इस घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए पीआरवी जब मौके पहुंची तो उन्हें यह पता चला कि कन्हैया जो म्योरपुर थाना अंतर्गत रहता है। उसका किसी बात को लेकर पत्नी सुमन से विवाद हो गया था। इसके बाद, उसने लोहे की रॉड को अपनी पत्नी के सिर पर मार दिया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

(इनपुट- परमेश्वर दयाल)

ये भी पढ़ें- VIDEO: युवती का बीच बाजार में हाई वोल्टेज ड्रामा, सड़क पर बैठ मचाया बवाल; पुलिस से की नोक-झोंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।