Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. तुर्कमान गेट बवाल पर सपा नेता एसटी हसन ने दी धमकी, बोले- जनता सड़क पर उतर आई तो...

तुर्कमान गेट बवाल पर सपा नेता एसटी हसन ने दी धमकी, बोले- जनता सड़क पर उतर आई तो...

Edited By: Vinay Trivedi Published : Jan 08, 2026 10:57 am IST, Updated : Jan 08, 2026 10:59 am IST

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में हुए बवाल को सपा नेता एसटी हसन ने सही ठहराया है। उन्होंने कहा है कि एक्शन का रिएक्शन तो होगा ही। जानें एसटी हसन ने क्या-क्या कहा?

st hasan turkman gate riots- India TV Hindi
Image Source : PTI/ANI तुर्कमान गेट बवाल को सपा नेता एसटी हसन ने ठहराया सही।

मुरादाबाद: समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके की फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हुए बवाल को सही ठहराया है। यहां अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम दिल्ली और पुलिस की टीम पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात में पत्थरबाजी हुई थी, जबकि कोर्ट के ऑर्डर पर ये कार्रवाई हो रही थी। हालांकि, एसटी हसन ने अतिक्रमण विरोधी इस ड्राइव की आलोचना की और कहा कि मुसलमानों के प्रति दुश्मनी में सारी हदें पार कर दी गई हैं।

एक्शन का रिएक्शन तो होगा ही- एसटी हसन

एसटी हसन ने कहा कि जब आस्था और भावनाओं से जुड़े धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई होगी, तो इस एक्शन का रिएक्शन तो होगा ही। यह 100 साल पुरानी मस्जिद है। इसकी दुकानें भी पुरानी हैं। जब अतिक्रमण हटाने के नाम पर जुल्म किया जाएगा, तो लोग कब तक उसका विरोध नहीं करेंगे, कब तक खुद को रोकेंगे?

'नक्शा तो जामा मस्जिद का भी नहीं है'

उन्होंने कहा, 'आखिर कब तक मस्जिदों, मदरसों और दूसरी चीजों को ऐसे ही गिराते रहेंगे? अगर कल वो दिल्ली की जामा मस्जिद गिराने का निर्णय कर लें तो क्या होगा? मालिकाना हक का तो उसका भी कोई सबूत नहीं है। उनका नक्शा नहीं पास है तो क्या उसको भी अवैध माना जाएगा।

'मुस्लिमों से दुश्मनी की सारी हदें पार'

एसटी हसन बोले, 'उन्होंने मुस्लिमों के प्रति अपनी दुश्मनी में सारी हदें क्रॉस कर दी हैं। हिंसा जिन लोगों ने भड़काई, उनके खिलाफ एक्शन होना चाहिए। अगर कोई अवैध अतिक्रमण था, तो उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए, जिनकी मौजूदगी में यह सब हुआ।'

एसटी हसन ने धमकाते हुए क्या कहा?

तुर्कमान गेट मामले पर बोलते हुए एसटी हसन ने कहा, 'अगर जनता सड़कों पर उतर आएगी तो हालात आपे से बाहर हो जाएंगे। इसलिए बहुत सोच-समझकर ईमानदार तरीके से कार्रवाई करनी चाहिए।'

पुलिस ने की 30 आरोपियों की पहचान

दिल्ली पुलिस के अनुसार, पत्थरबाजी की घटना में शामिल 30 लोगों की पहचान कर ली गई है। वायरल वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर दंगाइयों की पहचान कर ली है। इसके लिए 400 से ज्यादा वीडियो खंगाले गए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें रेड कर रही हैं।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement