1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्वामी प्रसाद पर जूता फेंकने वाले का हाथ और जुबान काटकर लाओ, 11 लाख दूंगा... फतेहपुर सीकरी के प्रत्याशी का ऐलान

स्वामी प्रसाद पर जूता फेंकने वाले का हाथ और जुबान काटकर लाओ, 11 लाख दूंगा... फतेहपुर सीकरी के प्रत्याशी का ऐलान

 Published : May 06, 2024 09:22 pm IST,  Updated : May 06, 2024 09:22 pm IST

आगरा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक युवक ने जूता फेंक दिया था। जब युवक ने जूता फेंका तो वह मौर्य के पास मोबाइल फोन पकड़े खड़े व्यक्ति को जा लगा। लोगों ने तुरंत उस व्यक्ति को पकड़ लिया और पुलिस को सौंपने से पहले उसकी पिटाई की थी।

swami prasad maurya- India TV Hindi
स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता Image Source : INDIA TV

लोकसभा चुनाव के बीच माहौल गरमा रहा है। कल तीसरे चरण के लिए मतदान होगा। ऐसे में कई प्रत्याशियों के बयान सामने आ रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी ने एक वीडियो जारी कर हलचल पैदा कर दी है। फतेहपुर सीकरी से स्वामी प्रसाद की पार्टी के प्रत्याशी ने ऐलान किया है कि स्वामी पर जूता फेंकने वाले के हाथ काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा है कि जूता फेंकने वाले ने निषाद समाज का अपमान किया है। पहले स्याही फेंकी फिर काले झंडे भी दिखाए थे।

वीडियो में क्या बोले प्रत्याशी?

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी होतम सिंह का ये वायरल वीडियो 3 मई (शुक्रवार) का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी होतम सिंह निषाद बोल रहे है कि पहले तो आरोपी धर्मेंद्र धाकड़ ने हमारे नेता पर काली स्याही फेंकी, काले झंडे दिखाए, इससे भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने भरी सभा में जूता फेंका। ये ओबीसी समाज, निषाद समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज दरिया में डुबाना जानता है और निकालना भी जानता है। सामंतवादी विचारधारा के लोगों को निषाद समाज के बेटे का सजाया हुआ मंच रास नहीं आया इसलिए ऐसा कृत्य किया है।

बता दें कि तीन दिन पहले आगरा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक युवक ने जूता फेंक दिया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीछे से उठकर आए युवक ने उनके ऊपर जूता फेंक दिया हालांकि जूता मौर्य को नहीं लगा। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया था।

किसी और शख्स को लगा जूता

जब युवक ने जूता फेंका तो वह मौर्य के पास मोबाइल फोन पकड़े खड़े व्यक्ति को जा लगा। लोगों ने तुरंत उस व्यक्ति को पकड़ लिया और पुलिस को सौंपने से पहले उसकी पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मौर्य मंच पर भाषण दे रहे थे तभी एक शख्स अचानक उठा और अपना जूता निकालकर मौर्य पर फेंक दिया। हालांकि जूता उन्हें नहीं लगा। जनता ने उस शख्स को पकड़कर जमकर पिटाई की थी। बाद में पुलिस ने उसे शांति भंग करने के आरोप में जेल भेज दिया था।

वहीं, अब चुनाव से ठीक पहले फतेहपुर सीकरी लोकसभा से राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी होतम सिंह के वीडियो ने माहौल को गर्म कर दिया है।

यह भी पढ़ें-

Exclusive: पत्नी का टिकट कटने पर बोले धनंजय सिंह- मुझे तीन बार धोखा मिला, अखिलेश का इसमें कोई दोष नहीं

शिवपाल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मायावती को लेकर दिया था विवादित बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।