1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की फ्लाइट हुई डायवर्ट, उतरना था यूपी लेकिन भोपाल में हुई लैंडिंग

यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की फ्लाइट हुई डायवर्ट, उतरना था यूपी लेकिन भोपाल में हुई लैंडिंग

 Reported By: Vishal Pratap Singh Written By: Rituraj Tripathi
 Published : May 04, 2026 12:14 pm IST,  Updated : May 04, 2026 12:25 pm IST

यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की फ्लाइट डायवर्ट होने की वजह से उन्हें भोपाल में उतरना पड़ा है।

Deputy CM- India TV Hindi
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भोपाल में उतरे Image Source : KESHAV PRASAD MAURYA/FACEBOOK

लखनऊ: यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की फ्लाइट खराब मौसम की वजह से डायवर्ट करनी पड़ी है। वह दिल्ली से लखनऊ आ रहे थे लेकिन 3 बार लखनऊ एयरपोर्ट पर असफल लैंडिंग के बाद विमान को भोपाल भेजा गया और दोनों डिप्टी सीएम भोपाल में सुरक्षित उतरे।

क्या है पूरा मामला?

खराब मौसम के चलते दोनों डिप्टी CM की फ्लाइट डायवर्ट की गई और भोपाल में लैंडिंग हुई। दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट को खराब मौसम के कारण डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट में डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सवार थे। 

लखनऊ एयरपोर्ट पर तीन बार लैंडिंग का प्रयास विफल होने के बाद विमान को भोपाल भेजा गया। दोनों डिप्टी सीएम भोपाल में सुरक्षित उतर गए हैं। लखनऊ में तेज हवाओं और खराब विजिबिलिटी के चलते लैंडिंग नहीं हो सकी।

इससे पहले इंडिगो उस वक्त चर्चा में आया था, जब सिविल एविएशन मिनिस्टर ने फरवरी 2026 में संसद में इस बात की जानकारी दी थी कि 50 फीसदी विमानों में बार-बार खराबी आ रही है। सरकार ने बताया था कि पिछले साल जनवरी से छह निर्धारित एयरलाइनों के 754 विमानों की जांच की गई, जिसमें 377 विमान ऐसे मिले, जिनमें  बार-बार खराबी आ रही थी। इंडिगो के सबसे ज्यादा विमानों की जांच हुई थी।

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सदन को लिखित जवाब में बताया था कि 3 फरवरी तक इंडिगो के 405 विमानों का विश्लेषण किया गया, जिनमें से 148 में बार-बार होने वाली खराबी पाई गई। 

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 267 विमानों की जांच की गई थी, जिसमें 191 में खराबियां मिलीं। एयर इंडिया के 166 विमानों में से 137 में खराब मिली और स्पाइसजेट के 43 विमानों में 16 में बार-बार होने वाली खराबी मिली। गौरतलब है कि बीते कुछ सालों में विमानों से जुड़े तमाम मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें या तो विमानों को डायवर्ट किया गया या कैंसल किया जा चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।