1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शादी की खुशियों को लगा ग्रहण, बारात के दौरान करंट लगने से 3 बैण्ड वादकों की दर्दनाक मौत

शादी की खुशियों को लगा ग्रहण, बारात के दौरान करंट लगने से 3 बैण्ड वादकों की दर्दनाक मौत

 Published : Mar 08, 2024 06:42 am IST,  Updated : Mar 08, 2024 06:42 am IST

बारात चढ़ाने की तैयारी के सिलसिले में बैंड का ठेला घुमाने के दौरान 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन के तार के संपर्क में आ गया। नाचते गाते जा रहे बारातियों में यह देखकर अफरातफरी मच गई और वह वहां से भाग खड़े हुए हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

ताजनगरी आगरा में बुधवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के सिकंदरा थानाक्षेत्र में खेरागढ़ के सालेहनगर गांव में उच्च क्षमता वाली बिजली लाइन (तार) की चपेट में आने से एक बैंड पार्टी के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य झुलस गया। अचानक हुए हादसे से पूरी बारात में मातम छा गया और कोहराम मच गया। शादी की खुशी देखते ही देखते मातम में बदल गई।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया बैंड का ठेला

पुलिस के अनुसार खेरागढ़ के सालेहनगर गांव में अतर सिंह के यहां सिकंदरा से बारात आई थी। बारातियों ने एक बैंड पार्टी बुक की थी जो वहां पहुंची थी। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक प्राथमिक विद्यालय के पास से बारात चढ़ाने की तैयारी के सिलसिले में बैंड का ठेला घुमाने के दौरान 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन के तार के संपर्क में आ गया जिससे 20 वर्षीय संतोष कुमार, 50 वर्षीय पदम सिंह, 50 वर्षीय अचल सिंह और 20 वर्षीय सचिन झुलस गए।

बारातियों में मची अफरा-तफरी

नाचते गाते जा रहे बारातियों में यह देखकर अफरातफरी मच गई और वह वहां से भाग खड़े हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक झुलस गये इन लोगों को सामुदायिक केंद्र ले जाया गया, जहां संतोष, पदम सिंह और अचल सिंह को मृत घोषित कर दिया। सचिन का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पीडि़तों के परिवार को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। (भाषा)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।