1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद की सोसायटी में रात 2 बजे 9वीं मंजिल से कूदकर 3 सगी बहनों ने किया सुसाइड, कोरियन लवर गेम खेलती थी लड़कियां

गाजियाबाद की सोसायटी में रात 2 बजे 9वीं मंजिल से कूदकर 3 सगी बहनों ने किया सुसाइड, कोरियन लवर गेम खेलती थी लड़कियां

 Reported By: Sanjay Sah, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Feb 04, 2026 08:33 am IST,  Updated : Feb 04, 2026 03:58 pm IST

गाजियाबाद में टीला मोड थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में 3 नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। तीनों बहनें ऑनलाइन गेम खेला करती थीं।

9वीं मंजिल से गिरकर 3 सगी बहनों की मौत- India TV Hindi
9वीं मंजिल से गिरकर 3 सगी बहनों की मौत Image Source : REPORTER

गाजियाबाद की सोसायटी में बीती रात करीब दो बजे तीन नाबालिग सगी बहनों ने सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक, टीला मोड थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में तीन सगी बहनें बीती रात करीब दो बजे 9वीं  मंजिल से कूद गईं। इससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। ये लड़कियां भारत सिटी सोसायटी के B - 1 टॉवर के फ्लैट नंबर 907 में रहती थी। लड़कियों के पिता का नाम चेतन कुमार बताया जा रहा है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

हालांकि इस मामले में कोरियन गेम और टास्क की वजह से सुसाइड की बात को पुलिस ने खारिज किया है।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

जानकारी के अनुसार, रात्रि 2 बजे तीनों बहनें उस समय गईं जब पूरा परिवार सो रहा था। तभी प्लास्टिक की कुर्सी लगाकर तीनों बहनों ने 9वें फ्लोर से छलांग लगा दी। तीनों बहनें ऑनलाइन गेम खेलती थी। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार, आत्महत्या मोबाइल गेमिंग एप के कारण की है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है।

ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेलती थी लड़कियां

बताया जा रहा है कि तीनों बहनें  एक ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थी। बताया जा रहा है कि तीनों ने सामूहिक रुप से आत्महत्या की है। लड़कियों ने नाम निशिका (16 साल), प्राची (14 साल), पाखी (12 साल) हैं।

तीनों लड़कियां ऑनलाइन गेम की आदी थीं और उनका परिवार इस लत के खिलाफ था। माता-पिता अक्सर लड़कियों को खेलने से रोकते थे। इन लड़कियों ने सुसाइड किया है या कोई और वजह है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

कोराना के दौरान पड़ी ऑनलाइन गेम खेलने की लत

बताया जा रहा है कि तीनों बहनें सब कुछ एक साथ करती थीं, जिसमें नहाना, खाना, स्कूल जाना, सोना और रोज़ाना की दूसरी एक्टिविटीज़ शामिल थीं। कहा जा रहा है कि COVID-19 महामारी के दौरान उन्हें ऑनलाइन गेम्स की लत लग गई थी और वे एक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम खेलती थीं। पुलिस के मुताबिक, लड़कियां रेगुलर स्कूल नहीं जा रही थीं। 

रिपोर्ट- जुबेर अख्तर, गाजियाबाद

डिस्क्लेमर: प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) परामर्शदाताओं से परामर्श और सहायता प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-891-4416 डायल करें।

या

TISS Icall 022-25521111 (सोमवार-शनिवार: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक)

(यदि आपको सहायता की आवश्यकता है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया अपने निकटतम मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।