1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा में 2 ई-रिक्शा की आपस में जोरदार टक्कर, मां की गोद से जमीन पर गिरा डेढ़ साल का मासूम, हुई मौत

नोएडा में 2 ई-रिक्शा की आपस में जोरदार टक्कर, मां की गोद से जमीन पर गिरा डेढ़ साल का मासूम, हुई मौत

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jun 04, 2025 02:39 pm IST,  Updated : Jun 04, 2025 02:39 pm IST

दो ई-रिक्शा के बीच टक्कर होने के कारण एक महिला की गोद में बैठा बच्चा नीचे गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं, बच्चे के पिता की 6 महीने पहले किसी बीमारी के कारण मौत हो गई थी।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले में नयाबांस गांव के पास मंगलवार रात दो ई-रिक्शा के बीच टक्कर होने के कारण एक महिला की गोद में बैठा बच्चा नीचे गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। नोएडा में ‘फेस-वन’ के थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि सेक्टर-16 की जे जे कॉलोनी निवासी ज्योति अपने डेढ़ साल के बच्चे राघव के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर नयाबांस गांव जा रही थी, तभी गांव के पास एक अन्य ई-रिक्शा चालक ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी और ज्योति की गोद में बैठा हुआ राघव नीचे गिर गया।

6 महीने पहले हुई थी पिता की मौत

राघव के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बच्चे के पिता अशोक की 6 महीने पहले किसी बीमारी के कारण मौत हो गई थी।

नोएडा मेट्रो स्टेशन के पास ऐक्सीडेंट

इससे पहले शनिवार देर रात भी नोएडा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया था। यहां सेक्टर-59 स्थित मेट्रो स्टेशन के नीचे दो गाड़ियां आपस में भीड़ गई थी जिसनें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। घटना में दोनों चालकों को मामूली से चोट आई है। घटना शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे के आस-पास हुई। थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार मध्यरात्रि बाद दो गाड़ियों में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के आगे और पीछे से परखच्चे उड़ गए। दोनों गाड़ियां बुरी तरह डैमेज हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नही आई। 

यह भी पढ़ें-

टक्कर के बाद हवा में उछला शख्स, गाड़ी के बैक साइड कैमरे में कैद हुआ रूह कंपा देने वाला मंजर; VIDEO

हाईवे पर 15 बार पलटी कार, हवा में उछले शव; रूह कंपा देगा एक्सीडेंट का CCTV फुटेज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।