1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'मृत्यु ही सत्य है', दो जिगरी दोस्तों ने की खुदकुशी, मौत से पहले सुना ओशो का प्रवचन, WhatsApp स्टेटस भी लगाया

'मृत्यु ही सत्य है', दो जिगरी दोस्तों ने की खुदकुशी, मौत से पहले सुना ओशो का प्रवचन, WhatsApp स्टेटस भी लगाया

 Published : May 29, 2024 07:50 pm IST,  Updated : May 29, 2024 07:50 pm IST

अमन और बालेंद्र में गहरी दोस्ती थी। अमन मेडिकल स्टोर का संचालन करता था और शादीशुदा था जबकि बालेंद्र की शादी नहीं हुई थी। दोनों साथी अक्सर कर्बला के मैदान में जाते थे। मंगलवार रात को भी दोनों ने कर्बला के मैदान में जाकर ओशो के प्रवचन को सुना और उसके बाद जहर खा लिया।

friends suicide- India TV Hindi
दो दोस्तों ने की आत्महत्या Image Source : INDIA TV

यूपी के जालौन के कालपी कस्बे में दो दोस्तों ने एक साथ मौत को गले लगाकर सनसनी फैला दी। दोनों दोस्तों ने पहले एक साथ ओशो के प्रवचन सुने, फिर व्हाट्सएप स्टेटस पर 'मृत्य ही सत्य है' लिखकर पोस्ट किया और उसके बाद एक साथ जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। घटना की खबर फैलते ही कस्बे में मातम सा पसर गया। पुलिस ने मौके पर आकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों में दोनों ने आत्महत्या की है।

जानिए क्या है पूरा मामला

पूरा मामला जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के टरननगंज गंज का है। यहां के नुमाइश मैदान इलाके के रहने वाले मेडिकल स्टोर संचालक अमन वर्मा (23) और आलमपुर के रहने वाले बालेन्द्र पाल (21) दोनों अच्छे दोस्त थे। मंगलवार रात दोनों ने कर्बला के मैदान में सल्फास खाकर जान दे दी। घटना में बालेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अमन की हालत बिगड़ने लगी तो उसने अपने परिजनों को फोन करके सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल इलाज के लिए कालपी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे लेकिन वहां इलाज शुरू होने से पहले ही अमन वर्मा की भी मौत हो गई। दोनों युवकों द्वारा की गई आत्महत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

अमन और बालेंद्र के बीच थी गहरी दोस्ती

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी।  जांच के दौरान पता चला कि अमन और बालेंद्र में गहरी दोस्ती थी। अमन मेडिकल स्टोर का संचालन करता था और शादीशुदा था जबकि बालेंद्र की शादी नहीं हुई थी। बालेंद्र, अमन के पास आता जाता रहता था। दोनों मंगलवार को करबला रोड गए जहां उन्होंने सल्फास खाकर जान दे दी। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मरने से पहले दोनों ने क्या स्टेटस लगाया था?

इस मामले में कालपी सीओ डॉक्टर देवेंद्र पचौरी का कहना है कि मामले की जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों में दोनों ने आत्महत्या की है। परिजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ में पता चला है बालेंद्र ने मरने से पहले फोन पर एक स्टेटस लगाया था जिसमें लिखा था- 'मृत्यु ही सत्य है'। अमन से मरने से पहले तीन स्टेटस लगाए थे। पहले स्टेटस में लिखा- तुम अपने रास्ते, मैं अपने रास्ते। वीडियो में कुछ लोग एक लाश को ले जाते हुए दिख रहे हैं। दूसरे स्टेटस में लिखा-जीवन में ऐसा काम चुनें, जो आपका आनंद हो, व्यवसाय नहीं। तीसरे स्टेटस में एक लाश जलती हुई का वीडियो लगाया।

दोनों साथी अक्सर कर्बला के मैदान में जाते थे। मंगलवार रात को भी दोनों ने कर्बला के मैदान में जाकर ओशो के प्रवचन को सुना और उसके बाद जहर खा लिया।

(रिपोर्ट- वरुण द्विवेदी)

यह भी पढ़ें-

गर्भ में बेटा है या नहीं, तसल्ली करने के लिए हंसिए से चीर दिया पत्नी का पेट... कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा

याद आई तो शादीशुदा गर्लफ्रेंड के घर मिलने पहुंच गया युवक, परिजनों ने लाठी-डंडों से बेसुध होने तक पीटा; VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।