1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में बुर्का पहने दो मुस्लिम महिलाओं की कांवड़ यात्रा बना चर्चा का विषय, हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचीं

यूपी में बुर्का पहने दो मुस्लिम महिलाओं की कांवड़ यात्रा बना चर्चा का विषय, हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचीं

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Aug 07, 2026 01:54 pm IST,  Updated : Aug 07, 2026 02:06 pm IST

बुर्का पहने हुए तमन्ना मलिक और अनीशा की कांवड़ यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों मुस्लिम महिलाओं का कांवड़ देखने के लिए रोड पर भीड़ जुट गई।

तमन्ना मलिक और अनीशा की कांवड़ यात्रा- India TV Hindi
तमन्ना मलिक और अनीशा की कांवड़ यात्रा Image Source : REPORTER

मुजफ्फरनगर: सावन महीने में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है। करोड़ों शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार दोपहर मुजफ्फरनगर में एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब दो मुस्लिम महिलाएं हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर पहुंचीं। बुर्का पहने इन महिलाओं को कांवड़ लाते देख सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

तमन्ना मलिक और अनीशा की कांवड़ बना चर्चा का विषय

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद निवासी तमन्ना मलिक और अनीशा हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकली हैं। मुजफ्फरनगर पहुंचने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। बातचीत के दौरान तमन्ना मलिक और अनीशा ने बताया कि उन्होंने सनातन धर्म अपना लिया है। तमन्ना मलिक ने कहा, "इस्लाम में महिलाओं की कोई इज्जत नहीं है, इसलिए हमने सनातन धर्म अपना लिया है। सनातन धर्म में मां-बहनों की इज्जत की जाती है। इसलिए हमने घर वापसी की है।" उन्होंने अन्य मुस्लिम महिलाओं से भी अपील करते हुए कहा कि वे भी इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म में आएं, यहां उन्हें मान-सम्मान से जीने का हक मिलेगा।

पहले भी कर चुकी हैं कांवड़ यात्रा

तमन्ना मलिक ने बताया कि वह अपने परिवार की सुख-शांति की कामना को लेकर यह कांवड़ यात्रा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि यह उनकी पहली कांवड़ यात्रा नहीं है, इससे पहले वह पिछले वर्ष फरवरी माह में भी कांवड़ यात्रा कर चुकी हैं। तमन्ना ने कहा कि उन्हें किसी भी तरह के कट्टरपंथी से डर नहीं लगता, क्योंकि जो सच्चा सनातनी होता है वह किसी से नहीं डरता। फिलहाल दोनों महिलाएं गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई हैं, लेकिन उनकी यह यात्रा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

बता दें कि संभल की रहने वाली तमन्ना ने अमन त्यागी से प्रेम विवाह किया था, जिसे दोनों परिवारों ने स्वीकार किया था। तमन्ना पहले भी कांवड़ यात्रा कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि यात्रा पर निकलने से पहले उन्होंने अपने पति और ससुराल वालों से अनुमति ली थी और त्यागी भी इस यात्रा में उनके साथ शामिल हैं। जुलूस में उन्हें देखने के बाद दूसरे भक्तों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत भी किया। बता दें कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों भक्त मुजफ्फरनगर जिले से होकर गुजर रहे हैं। ऐसे में मुस्लिम समाज ने सामाजिक सौहार्द और आपसी सहयोग का संदेश देते हुए एक सराहनीय पहल की है।

रिपोर्टः योगेश त्यागी

ये भी पढ़ेंः कांवड़िया बनकर मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 8 घंटे में खुलासा

कानपुर में दिल दहलाने वाला मामला, मुस्लिम से हिंदू बनी थी बेटी, पड़ोसियों के उत्पीड़न और हमले में गंवाई जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।