1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ब्रेकअप होने के बाद 2 युवक करने जा रहे थे आत्महत्या, मिनटों में पहुंची यूपी पुलिस और बचा ली जान

ब्रेकअप होने के बाद 2 युवक करने जा रहे थे आत्महत्या, मिनटों में पहुंची यूपी पुलिस और बचा ली जान

 Written By: Ruchi Kumar
 Published : Jun 12, 2026 07:42 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 07:42 pm IST

यूपी पुलिस ने पिछले 24 घंटे में दो ऐसे युवकों की जान बचाई है जो आत्महत्या की कोशिश करने जा रहे थे। दोनों युवकों ने आत्महत्या करने से पहले रील बनाकर पोस्ट की थी जिससे पुलिस को सूचना मिल गई और उन्होंने मिनटों में मौके पर पहुंचकर उनकी जान बचा ली।

UP Police- India TV Hindi
यूपी पुलिस Image Source : PTI

यूपी पुलिस ने पिछले 24 घंटों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो ऐसे युवकों की जान बचाई है जो आत्महत्या करने जा रहे थे। इसमें से एक युवक जो गौतम बुद्ध नगर का है वह गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने के बाद आत्महत्या का प्रयास करने जा रहा था तो वहीं दूसरा युवक मंगेतर द्वारा नंबर ब्लॉक किए जाने से परेशान होकर आत्महत्या करने जा रहा था। दोनों युवकों ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर रील बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसके बाद मेटा ने इसका अलर्ट पुलिस हेडक्वार्टर की सोशल मीडिया सेल को भेजा और फिर पुलिस ने मिनटों में दोनों युवकों की लोकेशन पर पहुंचने के साथ उनकी जान बचा ली।

यह आखिरी वीडियो है मेरी, क्या पता फिर रहूं या नहीं

गौतम बुद्ध नगर में रहने वाले 24 साल का युवक गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने के बाद काफी हताश था, जिसमें उसने सुसाइड करने का फैसला लिया। युवक ने आत्महत्या करने के लिए नींद की काफी गोलियां खा थी और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था जिसमें लिखा था यह आखिरी वीडियो है मेरी, क्या पता फिर रहूं या नहीं। इसका मेल भी मेटा कम्पनी ने 12 मई को रात 12 बज के 12 मिनट पर पुलिस हेड क्वार्टर भेजा। इसके बाद गौतम बुद्ध नगर की पुलिस पांच मिनट में ही लोकेशन पर पहुंच गई और युवक को फौरन अस्पताल पहुंचाया और उसकी जान बचा ली गई।

मंगेतर के नंबर ब्लॉक करने से परेशान था युवक

आत्महत्या करने के प्रयास का दूसरा मामला कानपुर के 30 साल के युवक का है जो मंगेतर के नंबर ब्लॉक करने से काफी परेशान था। युवक ने छत के पंखे में कपड़ा बांधकर अपने गले में डालकर फांसी लगाने की कोशिश करते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। मेटा ने ये वीडियो 12 मई को रात 12 बजकर दो मिनट पर पुलिस की सोशल मीडिया सेल को ईमेल किया। इसके बाद कानपुर पुलिस ने सात मिनट पर लोकेशन पर पहुंचने के साथ युवक के गले से फंदा निकाला और उसकी जान बचाई। युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तय हो गई थी, लेकिन कुछ दिनों से उसकी मंगेतर ने उसका नम्बर ब्लॉक कर दिया था जिससे परेशान होकर वो आत्महत्या करने जा रहा था।

मेटा के साथ मिलकर अब तक यूपी पुलिस बचा चुकी है 3000 से अधिक लोगों की जान

यूपी पुलिस और मेटा कंपनी ने साल 2022 में साथ आकर ऐसे लोगों को आत्महत्या करने से बचा रहे हैं जो फेसबुक या इंस्टाग्राम पर सुसाइड के बारे में पोस्ट करते हैं या रील बनाते हैं। मेटा कंपनी इसकी जानकारी ईमेल से यूपी पुलिस को देती है। यूपी पुलिस ने जनवरी 2023 से 8 जून 2026 तक ऐसे अलर्ट पर अब तक 3081 लोगों को सुसाइड करने से रोक चुकी है। यूपी पुलिस को मेटा सुसाइडल अलर्ट पर इस तरह लोगों की जान बचाने के लिए SKOCH Award-2025 भी मिल चुका है।

ये भी पढ़ें

Video: गोरखधाम एक्सप्रेस के आगे कूदा रेलवे वेंडर, बचाने के लिए सिपाही भी कूद गया, वो तो बच गया, पर शख्स नहीं बच सका

यूपी में अवैध संबंधों के विवाद में हत्या का खुलासा, पत्नी के प्रेमी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।