1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में बेकाबू ब्रेजा का कहर, सड़क पर लोगों को टक्कर मारते हुए दुकान में घुसी; सामने आया CCTV फुटेज

लखनऊ में बेकाबू ब्रेजा का कहर, सड़क पर लोगों को टक्कर मारते हुए दुकान में घुसी; सामने आया CCTV फुटेज

 Reported By: Vishal Singh Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 03, 2025 10:02 pm IST,  Updated : Jun 03, 2025 10:02 pm IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कार ने सड़क किनारे जा रहे लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद वह एक दुकान में जा घुसी। इस हादसे में दो लोग घायल हैं, जबकि एक की मौत हो गई है।

लोगों को टक्कर मारते हुए दुकान में घुसी।- India TV Hindi
लोगों को टक्कर मारते हुए दुकान में घुसी। Image Source : INDIA TV

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर एक ब्रेजा कार ने अनियंत्रित होकर कई लोगों को टक्कर मार दी है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। वहीं दो घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बेकाबू कार को सब कुछ रौंदते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि कार को एक महिला चला रही थी। हालांकि हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। 

टक्कर के बाद दुकान में घुसी कार

राजधानी लखनऊ में बेकाबू ब्रेजा कार का कहर देखने को मिला। यहां शिया पीजी कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार ने 3 लोगों को कुचल दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक महिला कार चला रही थी। कार बेकाबू होकर एक दुकान के बाहरी हिस्से में घुस गई और जोरदार टक्कर के बाद रुक गई। हादसे में एक बच्चे की गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिल रही है। वहीं 2 घायलों को तत्काल ट्रामा सेंटर भेजा गया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चला रही महिला को हिरासत में ले लिया है। 

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

लखनऊ में हुए इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि कार अचानक से अनियंत्रित हो जाती है और फिर सड़क के किनारे की ओर आ जाती है। इसके बाद जो भी सामने मिला, सभी को टक्कर मारते हुए कार एक दुकान के बाहरी हिस्से में घुस गई। हालांकि जोरदार टक्कर के बाद कार रुकी। फिलहाल पुलिस इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की जांच में जुटी हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।