1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा: यमुना नदी में डूबकर 4 लोगों की मौत, पड़ोसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे चारों

आगरा: यमुना नदी में डूबकर 4 लोगों की मौत, पड़ोसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे चारों

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 04, 2023 07:28 pm IST,  Updated : Jun 04, 2023 07:28 pm IST

आगरा में यमुना नदी के हाथी घाट पर अंतिम संस्कार के बाद नदी स्नान के दौरान डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। चारों लोग अपने एक पड़ोसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ताजगंज शमशान गए थे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

आगरा में यमुना नदी के हाथी घाट पर अंतिम संस्कार के बाद नदी स्नान के दौरान डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। इतमाद-उद-दौला थाने के प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि सदर बाजार के नौलखा के रहने वाले तुषार, सोनू, सचिन और ऋतिक शनिवार को अपने एक पड़ोसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ताजगंज शमशान गए थे। उन्होंने बताया कि हाथी घाट पर पूजा करने के बाद चारों स्नान के लिए नदी में उतरे लेकिन गहरे पानी में डूबने लगे।

बचाने के लिए कूदे थे दो लोग

पुलिस अधिकारि के अनुसार इन चारों को डूबते देख उन्हें बचाने के लिए दो अन्य व्यक्ति भी नदी में कूदे, जिन्हें घाट पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह तुषार, सोनू और सचिन के शव दशहरा घाट से और ऋतिक का शव हाथी घाट से बरामद हुआ। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

महारष्ट्र में साथी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या
महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई कस्बे में वित्तीय विवाद के चलते एक मजदूर ने अपने 38 वर्षीय साथी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना शनिवार और रविवार की मध्यारात्रि कस्बे के दीवानमान इलाके में हुई। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: क्या होता है POCSO Act, कब और क्यों बनाया गया?
रेलवे में क्या होता है इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम?
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।