1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'किसी मुसलमान का एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा', AIMIM प्रदेशाध्यक्ष के बिगड़े बोल; जानें और क्या कहा

'किसी मुसलमान का एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा', AIMIM प्रदेशाध्यक्ष के बिगड़े बोल; जानें और क्या कहा

 Published : Mar 24, 2026 01:57 pm IST,  Updated : Mar 24, 2026 02:10 pm IST

यूपी एआईएमआईएम के स्टेट प्रेसिडेंट हाजी शौकत अली का एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमें 111 नहीं, सिर्फ 11 विधायक दे दो तो अपनी ताकत दिखा देंगे।

यूपी में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने कहा कि मुसलमानों के साथ इंसाफ नही होता। - India TV Hindi
यूपी में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने कहा कि मुसलमानों के साथ इंसाफ नही होता। Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, "हमें 111 नहीं सिर्फ 11 विधायक दे दो तो मैं आप से वादा करके जा रहा हूं, अगर उत्तर प्रदेश में किसी मुसलमान का एनकाउंटर होगा तो एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा।" उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों के साथ इंसाफ नही होता। उन्होंने आगे कहा कि अगर मस्जिदों और मदरसों की रक्षा करनी है, तो उन्हें एक लाठी, एक झंडा, एक नेता तैयार करना होगा और विधानसभा तक पहुंचना होगा।

विकास को लेकर क्या बोले एआईएमआईएम नेता

विकास से जुड़ी चिंताओं को उजागर करते हुए अली ने कहा कि प्रगति केवल गोरखपुर और सैफई तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि मेरठ जैसे शहरों तक भी पहुंचनी चाहिए। सड़कों पर नमाज अदा करने वालों के लाइसेंस रद्द करने संबंधी मेरठ के कप्तान के बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि रामनवमी के जुलूस के दौरान मस्जिदों के सामने 'नागिन डांस' जैसी हरकतों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

'जिन लोगों ने 111 विधायकों को चुनकर भेजा, वे अब कह रहे हैं कि यह उनकी सरकार नहीं है'

AIMIM नेता ने यह भी दावा किया कि देश की आजादी में योगदान देने के बावजूद मुसलमानों को भारी अन्याय का सामना करना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मदरसों में ताले लगा दिए गए, झूठे आरोपों पर घरों को ढहा दिया गया और लोगों को गोलियां मारी गईं। उन्होंने राजनीतिक दलों की आलोचना करते हुए कहा कि जिन लोगों ने 111 विधायकों को चुनकर भेजा, वे अब कह रहे हैं कि यह उनकी सरकार नहीं है।

इस बीच, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने घोषणा की है कि पार्टी आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हुमायूं कबीर की 'आम जनता उन्नयन पार्टी' के साथ गठबंधन में लड़ेगी।

रिपोर्ट- हिमा अग्रवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।