मथुरा: थाना बरसाना के नंदगांव में भाजपा नेता दान बिहारी चौधरी पर देर रात गोली चला कर जानलेवा किया गया। बीजेपी नेता पर सारे आम हुई फायरिंग और तोड़फोड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और सभी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। भाजपा नेता दान बिहार चौधरी उर्फ दानो मथुरा के बरसाना से नगर पंचायत नंदगांव से अध्यक्ष पद के लिए नगर पंचायत का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया उत्पात
जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने दिवाका थोक स्थित उनके घर में घुसकर उनके साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि फायरिंग भी की। घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दानबिहारी चौधरी ने बताया कि हमलावर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से लैस थे। उन्होंने घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा और जमकर उत्पात मचाया। नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी जा रही है। हमले के दौरान दान बिहारी चौधरी की नई कार समेत कुल तीन वाहनों को कुल्हाड़ियों से काटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दान बिहारी चौधरी, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के करीबी समर्थक हैं।
फायरिंग कर फैलाई दहशत
भाजपा नेता का कहना है कि उनपर 40 से ज्यादा लोगों ने हमला बोल दिया और उन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। बेख़ौफ़ हमलावरों ने दानबिहारी के भतीजे श्याम उनकी पत्नी स्वदेश और कुलदीप को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने घर के बहार खड़ी भाजपा नेता की गाड़ियों पर कुल्हाड़ी से वार किये। जिसकी बजह से उनकी किया सेल्टोस,थार और स्विफ्ट गाडी क्षतिग्रस्त हो गयी।
(मथुरा से एम एस शर्मा की रिपोर्ट)
संपादक की पसंद