1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी एटीएस ने जासूसी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए कर रहे थे काम

यूपी एटीएस ने जासूसी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए कर रहे थे काम

 Reported By: Ruchi Kumar Written By: Shailendra Tiwari
 Published : May 22, 2025 05:50 pm IST,  Updated : May 22, 2025 06:17 pm IST

यूपी पुलिस ने वाराणसी से एक पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले आरोपी को पकड़ा है। वही, एक और आरोपी को देश विरोधी काम और पाकिस्तानी के लिए जासूसी करने के कारण यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी तुफैल और हारून- India TV Hindi
आरोपी तुफैल और हारून Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश की पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक शख्स का गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी वाराणसी का रहना वाला है और वह देश विरोधी संगठन से जुड़कर भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने की नीयत से काम कर रहा था। आरोपी के बारे में जानकारी मिली थी कि यह व्यक्ति देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारियां पाकिस्तानी नंबर्स पर शेयर कर रहा है। इसके अलावा, यूपी एटीएस ने देश के खिलाफ काम करने वाले और पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक और शख़्स मो. हारून को भी गिरफ्तार किया है।

आतंकी संगठन का वीडियो शेयर करता था तुफैल

मिली जानकारी के मुताबिक, वाराणसी की एटीएस यूनिट को जानकारी मिली कि वाराणसी का एक शख्स पाकिस्तान के लोगों के संपर्क में हैं और देश विरोध कार्यों में संलिप्त हैं। इसके बाद एटीएस ने जांच की और पुष्टि की कि अभियुक्त तुफैल निवासी उपरोक्त पाकिस्तान के कई लोगो के संपर्क में है। एटीएस ने पाया कि तुफैल पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के नेता मौलाना शाद रिजवी के वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करने के साथ ‘गजवा ए हिन्द’ करने, बाबरी मस्जिद का बदला लेने और भारत में शरीयत लागू करने सम्बन्धी संदेश साझा करता था।

UP
Image Source : INDIA TVआरोपी तुफैल

600 से अधिक पाकिस्तानी नंबरों से जुड़ा था तुफैल

एटीएस ने यह भी पाया कि तुफैल ने वाट्सऐप ग्रुप पर देश के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों जैसे- राजघाट, नमोघाट, ज्ञानवापी, रेलवे स्टेशन, जामा मस्जिद, लाल किला, निजामुद्दीन औलिया इत्यादि की फोटो और उनसे जुड़ी जानकारी पाकिस्तानी नम्बरों पर शेयर की है। तुफैल ने पाकिस्तानी वाट्सऐप ग्रुप का लिंक वाराणसी के अन्य कई लोगों को भी भेजा था और यह लगभग 600 से अधिक पाकिस्तानी नम्बरों के सर्म्‍पक में था। तुफ़ैल फेसबुक के माध्यम से फैसलाबाद पाकिस्तान निवासी नफीसा नाम की एक महिला के संपर्क था जिसका पति पाकिस्तानी सेना में है। इसके बाद एटीएस ने आज तुफैल को गिरफ्तार कर लिया है। तुफैल के पास से एटीएस ने मोबाइल व सिम कार्ड बरामद किए हैं।

हारुन पाकिस्तानी कर्मचारी के साथ कर रहा था काम

इसके अलावा, दिल्ली के सीलमपुर निवासी हारुन को भी गिरफ्तार किया है। एटीएस ने बताया कि हारुन स्क्रैप का काम करता है। वह पाकिस्तान हाईकमीशन में नियुक्त कर्मचारी मुजम्मल हुसैन के साथ मिलकर पाकिस्‍तान का वीजा दिलवाने के नाम पर अवैध धन वसूली कर रहा है और उसके साथ राष्ट्र हित से जुड़ी सुरक्षा सम्बन्धित सूचना शेयर कर देश-विरोधी गतिविधियों में संलिप्‍त है। 

UP
Image Source : INDIA TVमो. हारून

कई लोगों से वीजा के नाम पर वसूले पैसे

एटीएस ने बताया कि हारून की पाकिस्तान में रिश्तेदारी है। हारून पाकिस्तान आने-जाने के लिए दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग आता-जाता रहता था, जहां वह मुज़म्मल हुसैन के सम्पर्क में आया। मुज़म्मल और हारून ने वीजा दिलाने के नाम पर अलग-अलग अकाउंट्स में कई लोगों से पैसे जमा कराए। यही नहीं हारून ने भारत की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां भी मुज़म्मल को दी। जिनका उपयोग कर मुजम्मल हुसैन ने भारत को अस्थिर करने और इसकी आंतरिक सुरक्षा को क्षति पहुचाने का प्रयास किया।

जानकारी दे दें कि मुज़म्मल हुसैन को भारत सरकार आवांछित व्यक्ति (PERSON NON GRATA) घोषित करते हुए देश छोड़ने के आदेश दे चुकी है। 

ये भी पढ़ें:

​CCTV में कैद हुई सड़क चलते युवक की मौत, 7 महीने पहले हुई थी शादी

आंधी के कारण ग्रिल गिरने से धड़ से अलग हो गई महिला की गर्दन, नाती की भी मौत, ग्रेटर नोएडा का मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।