1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच में तेंदुए का आतंक, 8 लोगों को किया घायल; वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

बहराइच में तेंदुए का आतंक, 8 लोगों को किया घायल; वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

 Edited By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jun 26, 2026 05:15 pm IST,  Updated : Jun 26, 2026 05:15 pm IST

बहराइच के दुदीपुरवा गांव में तेंदुए ने काफी आतंक मचा रखा है जिसके चलते अब तक कुल 8 लोग घायल हो चुके हैं। तेंदुए के हमले की खबर मिलने के बाद वन विभाग के DFO और रेंजर की टीम पिंजड़े के साथ मौके पर पहुंच गई है।

Leopard- India TV Hindi
तेन्दुआ Image Source : REPORTER INPUT

बहराइच जनपद के थाना रामगांव क्षेत्र के ग्राम सरपतहा के हमीदपुर में तेंदुए ने ऐसा आतंक मचा रखा है जिसके चलते अब तक 8 लोग घायल हो चुके हैं। तेंदुए की दहशत का माहौल पूरे गांव में देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ अचानक गांव में घुस आया और सबसे पहले उसने खेत में काम कर रही महिला पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे लोगों पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। वहीं तेंदुए की सूचना मिलते ही पिंजड़े के साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

तेंदुए के हमले से एक की हालत गंभीर

रामगांव क्षेत्र के ग्राम सरपतहा के हमीदपुर में तेंदुए के हमले में घायल हुए सभी 8 लोगों को तुरंत पास के ही अस्पताल में लेकर जाया गया जहां पर डॉक्टरों के मुताबिक  एक की हालत गंभीर बनी हुई है बाकी सभी की  सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण दहशतजदा है। सभी ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वहीं गांव में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। तेंदुए के हमले के बाद से हमीदपुर और आसपास के गांवों में दहशत है। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

हमीदपुर में तेंदुए की सूचना मिलने के साथ ही  वन विभाग के DFO और रेंजर की टीम पिंजड़े के साथ मौके पर पहुंच गई है और तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अकेले खेतों की तरफ ना जाने की अपील की है। केले के खेत में छुपे तेंदुए ने वन विभाग के वाचर राहुल के सिर पर भी हमला किया। वहीं उसके हमले से अब तक कुल 8 लोग घायल हो चुके हैं। वहीं तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजड़ा लगा दिया है। इसके अलावा गांव के लोग भी लाठी-डंडे लेकर झुंड में खेतों के आसपास खड़े हैं ताकि तेंदुए के हमले से कोई और घायल ना हो सके।

(रिपोर्ट - बच्चे भारती)

ये भी पढ़ें

बुलंदशहर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेम प्रसंग में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, कूदकर जान देने की दी धमकी

अलीगढ़ में खंभे से बांधकर युवक की बेरहमी से पिटाई, प्रेमिका के परिजनों पर आरोप, वीडियो वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।