1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: बाहुबली पूर्व MLA विजय मिश्रा को मिली कठोर उम्रकैद की सजा, जानें किसकी हत्या का था केस

यूपी: बाहुबली पूर्व MLA विजय मिश्रा को मिली कठोर उम्रकैद की सजा, जानें किसकी हत्या का था केस

 Reported By: Imran Laeek Edited By: Kajal Kumari
 Published : May 13, 2026 04:27 pm IST,  Updated : May 13, 2026 09:46 pm IST

यूपी के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा को हत्या से जुड़े 46 साल पुराने मामले में एमपी-एमएलए की स्पेशल कोर्ट ने कठोर उम्र कैद की सजा सुनाई है और साथ ही एक लाख का जुर्माना भी लगाया है। जानें क्या था पूरा मामला?

बाहुबली विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा- India TV Hindi
बाहुबली विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा Image Source : REPORTER

प्रयागराज: यूपी के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हत्या से जुड़े 46 साल पुराने मामले में एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा को सजा सुनाई है। कोर्ट ने विजय मिश्रा समेत चार आरोपियों को कठोर उम्र कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आईपीसी धारा 302 में कठोर आजीवन कारावास और और सभी को एक-एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। आईपीसी की धारा 307 में 10-10 साल की कैद और 50-50 हजार जुर्माना, कोर्ट ने विजय मिश्रा को उम्र कैद और एक लाख जुर्माने की सजा सुनाई है।

कोर्ट ने कल ही सभी आरोपियों को दोषी करार दिया था

विजय मिश्रा के अलावा तीन अन्य आरोपियों जीत नारायण, संतराम मिश्रा और बलराम मिश्रा के लिए भी सजा का ऐलान किया, तीनों अन्य आरोपियों को भी उम्रकैद और एक-एक लाख जुर्माने की सजा सुनाई गई है। एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट के जज योगेश कुमार तृतीय ने सभी आरोपियों को सजा सुनाई है। कोर्ट ने चारों आरोपियों को कल दोषी करार दिया था।

साल 1980 में कचहरी परिसर में हुई थी हत्या

बता दें कि 11 फरवरी 1980 को कचहरी परिसर में 35 वर्षीय प्रकाश नारायण पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बड़े भाई श्याम नारायण पांडेय ने कर्नलगंज थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। विजय मिश्रा जहां पहले से ही आगरा जेल में बंद है, वही तीनों अन्य आरोपी जमानत पर हैं, जिन्हें कल कोर्ट ने दोषी करार दिए जाने के बाद हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था, फैसला सुनाए जाने के लिए कड़ी सुरक्षा में बाहुबली विजय मिश्रा को कचहरी परिसर में लाया गया था। फैसला सुनाए जाने के चलते कचहरी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी, एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट के बाहर भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।


ये भी पढ़ें:
पिता प्रतीक यादव का शव देख फफक पड़ीं बेटियां, मां अपर्णा यादव ने संभाला, पास खड़े लोग भी रो पड़े
प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर घर लाया गया, पत्नी अपर्णा यादव भी पहुंचीं, जानें कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।