1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमान में तकनीकी खराबी, आगरा में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमान में तकनीकी खराबी, आगरा में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Mangal Yadav
 Published : Mar 26, 2025 06:32 pm IST,  Updated : Mar 26, 2025 07:12 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमान को बुधवार को तकनीकी समस्या के कारण उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद आगरा हवाई अड्डे पर वापस लौटना पड़ा।

सीएम योगी की फाइल फोटो- India TV Hindi
सीएम योगी की फाइल फोटो Image Source : PTI

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमान को बुधवार को तकनीकी समस्या के कारण उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद आगरा हवाई अड्डे पर वापस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, सीएम योगी के प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई। इसकी वजह से आगरा में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि सीएम योगी का विमान उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद वापस खेरिया एयरपोर्ट (आगरा) पर लैंड कराया गया। सीएम योगी दूसरी प्लेन से आगरा से लखनऊ रवाना किए गए।

सीएम योगी के लिए दिल्ली से लाया गया विमान 

सीएम योगी की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दिल्ली से दूसरा विमान भेजा गया। पूरी सुरक्षा जांच के बाद सीएम योगी नए विमान से लखनऊ के लिए रवाना हुए। सीएम के जाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

एयरपोर्ट लाउंज में इंतजार करते रहे सीएम योगी

आपातकालीन लैंडिंग के बाद सीएम योगी करीब एक घंटे तक एयरपोर्ट लाउंज में रुके रहे जबकि इंजीनियरों ने खराब विमान का निरीक्षण किया। स्थिति की निगरानी के लिए पुलिस आयुक्त (सीपी) और जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। 

लखनऊ में कार्यक्रम रद्द

विमान में तकनीकी खराबी की वजह से सीएम योगी को अपना एक कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। विलंब के कारण लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में निर्धारित कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। सीएम योगी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगरा से लखनऊ जा रहे थे। फिलहाल सीएम योगी सुरक्षित हैं, उनको और पायलट को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।