Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी की चेतावनी, 'बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया तो अगले चौराहे पर यमराज खड़ा मिलेगा'

सीएम योगी की चेतावनी, 'बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया तो अगले चौराहे पर यमराज खड़ा मिलेगा'

Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav Published : Aug 23, 2024 07:40 am IST, Updated : Aug 23, 2024 08:44 am IST

यूपी के सीएम योगी ने अपराधियों को एक बार फिर से चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर बेटियों के साथ किसी ने गलत व्यवहार किया तो उसका इंतजार अगल चौराहे पर यमराज कर रहा होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- India TV Hindi
Image Source : FILE-PTI मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने बृहस्पतिवार कहा कि प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों से कड़ाई से निपटा जाएगा। सीएम योगी ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बेटियों की सुरक्षा के साथ किसी ने खिलवाड़ किया तो अगले चौराहे पर उसे यमराज खड़ा मिलेंगे। 

सीएम योगी ने दी अपराधियों को चेतावनी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर बहन-बेटी असुरक्षित होंगी तो समाज का भविष्य अंधकारमय होगा। योगी ने कहा कि हम लोग सत्ता में इसलिए आए हैं ताकि बेटियां सुरक्षित रहें और व्यापारियों का सम्मान बना रहे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सम्मान से खिलवाड़ भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पहले भी दे चुके हैं अपराधियों को चेतावनी

बता दें कि इससे पहले भी कई बार सीएम योगी अपराधियों को इस तरह की चेतावनी दे चुके हैं। सीएम योगी का साफ कहना है कि अगर महिलाओं और बेटियों के साथ किसी ने भी कुछ गलत काम किया तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस उसके खिलाफ कड़ा एक्शन ले सकती है। 

प्रदेश हो चुका है दंगा मुक्तः योगी

सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत में पूर्व पीएम और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को नमन किया और कहा कि मुजफ्फरनगर को सैकड़ों करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात मिल रही है। खासकर मीरापुर विधानसभा क्षेत्र को इससे सबसे ज्यादा लाभ मिलने जा रहा है। मुजफ्फरनगर वही स्थान है, जो 10 साल पहले दंगों की आग में झुलसता था। आज ये दंगामुक्त हो चुका है और यहां धूमधाम से कांवड़ यात्रा निकलती है। यहां की नई पहचान विकास, सुरक्षा, नौजवानों को काम, सरकारी नौकरी के रूप में बन रही है। प्रदेश सरकार मवाना चीनी मिल का विस्तारीकरण कराने जा रही है। इसके लिए ठोस कार्य योजना बनाकर सरकार आगे बढ़ रही।

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement