1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद में इलेक्ट्रिक बस ने लोगों को रौंद डाला, महिला और बच्ची की मौत, 4 घायल

गाजियाबाद में इलेक्ट्रिक बस ने लोगों को रौंद डाला, महिला और बच्ची की मौत, 4 घायल

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 26, 2025 06:38 pm IST,  Updated : Feb 26, 2025 10:00 pm IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इलेक्ट्रिक बस की चपेट में आने से महिला और बच्ची की मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में 4 लोग घायल भी हो गए हैं।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से दिल दहला देने वाली हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां मसूरी थाना क्षेत्र में एक इलेक्ट्रिक बस ने अचानक से लोगों को रौंद डाला है। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 4 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। मरने वालों में एक महिला और एक बच्ची शामिल है। जानकारी के मुताबिक, बस ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया है।

कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, सड़क हादसे की ये दर्दनाक घटना गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में NH 9 के अंडरपास पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय इलेक्ट्रिक बस स्टार्ट थी और स्टॉप पर खड़ी थी। अचानक बस चल पड़ी और उसने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। ये भी बात सामने आई है कि हादसे के वक्त बस का ड्राइवर भी बस में मौजूद नहीं था।

भीड़ ने बस में भी तोड़फोड़ की

इलेक्ट्रिक बस की चपेट में आने से महिला और बच्ची की मौत हो गई और वहीं 4 लोग घायल भी हो गए। इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की है। इसके बाद बस को पुलिस की मौजूदगी में मौके से हटाया गया है।

इधर बलात्कारी के भाई ने की पीड़िता के भाई की हत्या

दूसरी ओर गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम क्षेत्र में बलात्कार के दोषी करार दिये गये एक व्यक्ति के भाई ने बदला लेने के लिए पीड़िता के भाई की कथित रूप से हत्या कर दी है। पुलिस ने बुधवार को बताया है कि आरोपी सरफराज को 27 वर्षीय व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसका शव 22 फरवरी को कमला नेहरू नगर के सुनसान इलाके में मिला था। पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार ने कहा कि पूछताछ के दौरान सरफराज ने हत्या की बात कुबूल की और बताया कि कत्ल को अंजाम देने का उसका मकसद बदला लेना था।  (रिपोर्ट: जुबेर)

ये भी पढ़ें- बलात्कारी के भाई ने की पीड़िता के भाई की हत्या, आरोपी को सजा दिलाने में निभायी थी अहम भूमिका

VIDEO: यूपी के एटा में पेड़ से लटके मिले प्रेमी प्रेमिका के शव, अनोखी थी दोनों की लव स्टोरी, जानिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।