1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: लखनऊ में KGMU के पूर्व प्रोफेसर डॉ रवि देव के साथ मारपीट, मरीज की मौत के बाद भड़के परिजन, देखें VIDEO

यूपी: लखनऊ में KGMU के पूर्व प्रोफेसर डॉ रवि देव के साथ मारपीट, मरीज की मौत के बाद भड़के परिजन, देखें VIDEO

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 24, 2024 11:44 am IST,  Updated : Jul 24, 2024 12:15 pm IST

लखनऊ में केजीएमयू के पूर्व प्रोफेसर के साथ पिटाई का मामला सामने आया है। मरीज की मौत के बाद भड़के परिजनों ने डॉक्टर की पिटाई की है। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

Dr Ravi Dev- India TV Hindi
लखनऊ में केजीएमयू के पूर्व प्रोफेसर के साथ पिटाई Image Source : CCTV VIDEO SCREENGRAB

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में केजीएमयू के पूर्व प्रोफेसर डॉ रवि देव से मारपीट हुई है। इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर रवि के साथ मारपीट की है। परिजनों ने स्टाफ के लोगों को भी पीटा। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। 

क्या है पूरा मामला?

मामला गोमतीनगर विस्तार में इग्निस हॉस्पिटल का है। यहां मरीज की मौत से भड़के परिजनों ने डॉ रवि देव और अन्य स्टाफ की पिटाई कर दी। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।