1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरियाणवी स्टेज डांसर डिंपल चौधरी के साथ यूपी में बदसलूकी, युवक को स्टेज पर ही जड़ा थप्पड़, देखें Video

हरियाणवी स्टेज डांसर डिंपल चौधरी के साथ यूपी में बदसलूकी, युवक को स्टेज पर ही जड़ा थप्पड़, देखें Video

 Published : Jun 05, 2026 07:07 pm IST,  Updated : Jun 05, 2026 09:35 pm IST

उत्तर प्रदेश के हाथरस में स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान हरियाणवी स्टेज डांसर डिंपल चौधरी के साथ बदसलूकी की गई है। ऐसा करने वाले युवक को डिंपल चौधरी ने स्टेज पर ही थप्पड़ जड़ दिया।

UP Hathras haryanvi dancer Dimple Chaudhary Molested- India TV Hindi
हाथरस में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी से छेड़छाड़। Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, हाथरस में एक कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी स्टेज डांसर डिंपल चौधरी के साथ बदसलूकी की गई है। स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान एख युवक ने डांसर डिंपल चौधरी के साथ बदसलूकी की और उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की। इस कारण डिंपल चौधरी को गुस्सा आया और उन्होंने उस युवक को स्टेज पर ही थप्पड़ जड़ दिया।

क्या है पूरा मामला?

हरियाणवी स्टेज डांसर डिंपल चौधरी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में उनके साथ हुई बदसलूकी का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। डिंपल चौधरी ने बताया है कि वह एक बर्थडे पार्टी में हाथरस के सासनी में परफॉर्मेंस देने आई थी। जानकारी के अनुसार, नगला नाई गांव में 3 जून को हरियाणवी डांसर डिंपल का प्रोग्राम हुआ था। स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान एक युवक स्टेज पर आया और डिंपल चौधरी को गलत तरीके से छुआ।

डिंपल ने युवक को जड़ा थप्पड़

डांसर डिंपल चौधरी ने बदसलूकी करने वाले युवक को स्टेज पर सबके सामने ही कस कर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद डिंपल ने अपना परफॉर्मेंस रोक दिया और युवक को जमकर खड़ी-खोटी सुनाई। डिंपल ने माइक लेकर युवक से कहा कि वह परफॉर्मेंस कर रही हैं, इसका मतलब ये नहीं है कि कोई उन्हें हाथ लगा देगा। इस दौरान डिंपल ने युवक के लिए अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो वायरल हो रहा है।

पुलिस ने लिया एक्शन

हाथरस में हुई इस घटना को लेकर पुलिस का बयान भी सामने आ गया है। सीओ सिटी हाथरस हिमांशु माथुर ने बताया- "आज दिनांक 05.06.2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल वीडियो संज्ञान में आया था, जिसमें एक हरियाणा की नृत्य कलाकार द्वारा छेड़खानी का आरोप लगाया जा रहा है। इस मामले में ये भी बताना है कि 3 जून 2026 को बर्थडे के नाम पर आयोजनकर्ता द्वारा एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें बाहर से नृत्य कलाकार को बुलाया गया और इसकी सक्षम अधिकारी द्वारा किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं दी गई थी। इस मामले में महिला कलाकार द्वारा जो भी आरोप लगाए गए हैं, इसमें आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आयोजनकर्ता के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत कर के आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।"

(रिपोर्ट: रवि चौधरी)

ये भी पढ़ें- UP: राजकुमार के कहने पर असर मोहम्मद ने हनुमान मंदिर में पढ़ी नमाज, 3 के खिलाफ FIR, वायरल हुआ VIDEO

यूपी के कानपुर में खौफनाक वारदात, छेड़छाड़ के केस के बाद युवती की हत्या, शव को बुलंदशहर में फेंका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।